राजधानी में बदमाश बेख़ौफ़ : रंगदारी को लेकर दुकानदार से की मारपीट, देखें विडियो।

रायपुर : राजधानी में लगातार व्यापारियों पर बदमाशों और नशेड़ियों द्वारा हमले की खबरें आ रही है, कई बार चाकू से हमला या फिर बदमाशों द्वारा मारपीट, इसको लेकर पुलिस सख्त कार्यवाही कर रही है, लेकिन व्यापारी वर्ग चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स पर सवाल उठा रहा है, की इतने मामले सामने आने के बावजूद चैम्बर इस मामले में कोई पहला क्यूँ नहीं करता? क्या चैम्बर सिर्फ बड़े व्यापारियों के साथ है? इधर घटना को लेकर पीड़ित डर के साय में है, जानकारी के अनुसार गुढ़ियारी क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने रंगदारी नहीं देने पर एक व्यापारी के साथ जमकर मारपीट कर दी। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। बदमाश ने धमकी देते हुए कहा है कि 10 दिन बाद जेल से छूटकर आऊंगा और तेरा मर्डर कर दूंगा। इस वाक्ये से व्यापारी में डर के साय में जीने को मजबूर हो गया है, घटना की शिकायत थाने में दर्ज करा दी गई है।

खबरों के अनुसार बदमाशों ने पहले चंदा मांगा, लेकिन दुकानकार के मना करने पर लूट का प्रयास किया। दुकानदार से मारपीट और लूट के प्रयास की पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी की मदद से दुकानदार से मारपीट और लूट का प्रयास करने वाले बदमाशों की तलाश कर रही है। यह मामला गुढियारी थाना क्षेत्र के गोगांव क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार यहां एक दुकान में चार बदमाश चंदा मांगने के लिए आए। दुकानदार ने चंदा देने से मना कर दिया तो बदमाश जबरन वसूली के लिए धमकाने लगे। पूरा मामला शुक्रवार शाम करीब 7 बजे का है। गोगांव में व्यापारी विकास साहू की कपड़ों की दुकान है। जहां पास के ही मोहल्ले के 4-5 युवक पहुंचे और व्यापारी से चंदा देने की मांग की। व्यापारी ने कहा कि वो पहले ही 2100 रुपए दे चुका है। लिहाजा मैं और पैसे नहीं दूंगा। इसके बाद दुकानदार ने विरोध किया तो बदमाशों ने पहले उसकी जमकर धुनाई कर दी फिर लूट का प्रयास किया।

सिगरेट पीते पहुंचा और जड़ दिया थप्पड़ :

चंदा मांगने दुकान पहुंचे बदमाशों में एक युवक सिगरेट पी रहा था। जब व्यापारी विकास साहू ने पैसे देने से मना किया तो वह गाली-गलौज करते हुए बहस करने लगा। इसी बीच उसने सिगरेट फेंका और विकास को थप्पड़ जड़ दिया। देखते ही देखते हंगामा मच गया। CCTV वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी दुकान की कुर्सी और कैलकुलेटर समेत दूसरी चीजें उठाकर व्यापारी की ओर फेंक रहा है। इसमें भी विकास साहू को चोटें भी हैं। साथ में बदमाश ने जान से मारने की धमकी भी दुकानदार को दी।

पुलिस ने दर्ज की FIR :

इस मामले में गुढ़ियारी पुलिस ने क्षेत्र के व्यापारियों की शिकायत पर देर शाम बदमाश साहिल टंडन और उसके साथी रेंचो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गुढ़ियारी TI ने बताया कि शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया जायेगा। बदमाश अभी गिरफ्त से बाहर है।