रायपुर : भाजपा की अगली लिस्ट के लोगों में उत्सुकता बनी हुई है, इधर मध्य प्रदेश में 3 लिस्ट जारी करने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में प्रत्याशियों की दूसरी सूची जल्द ही जारी कर सकती है। इसके लिए लगभग 30 नाम फाईनल हो गए हैं। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत 4 दिग्गजों के टिकट लगभग फाइन माने जा रहे हैं। इसमें पार्टी कुछ मंत्रियों और सांसदों समेत कुल 30 नाम का ऐलान कर सकती है।
इन दिग्गजों को टिकट :
माना जा रहा है भाजपा की दूसरी लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का नाम घोषित हो सकता है। इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद अरुण साव सहित 2 अन्य सांसदों को टिकट दिया जा सकता है। इसमें सांसद गोमती साय और केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह का नाम लगभग फाइनल हो गया है। इसके अलावा दोनों महामंत्री ओपी चौधरी और विजय शर्मा को भी टिकट मिलने की संम्भावना है। जल्द ही इन नामों की अंतिम लिस्ट जारी हो जायेगी।
इनको मिल सकता है टिकट :
बृजमोहन अग्रवाल, धरमलाल कौशिक सहित कई अन्य सिटिंग विधायकों की टिकट पक्की मानी जा रही है। वहीं कुछ पूर्व विधायकों को भी पार्टी मौका दे सकती है। इसमें राजेश मूणत, केदार कश्यप, महेश गागड़ा, भैयालाल रजवाड़े जैसे चेहरे शामिल हो सकते हैं। जिस तरह से मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के लिए पार्टी ने अमित शाह के दौरे के जस्ट बाद लिस्ट जारी कर दी थी। अब कयास लगाए जा रहे हैं की अब ये सूची जारी की जा सकती है। हालांकि, पार्टी की ओर से इस संबंध में कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन, सियासी जानकारों का कहना है कि छत्तीसगढ़ के लिए आलाकमान ने दिल्ली में प्रदेश के नेताओं से चर्चा कर फाईनल नाम तय कर लिए हैं। अब बस इन्हें जारी करना रह गया है। ये सभी नाम लोगों का चौकानें वाले हो सकते है।
पहली लिस्ट कब आई थी :
इससे पहले 17 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी ने अपने 21 प्रत्याशियों के नाम जारी किए थे। इन 21 उम्मीदवारों में से 5 महिलाओं के नाम थे, तभी से कयास लगाए जा रहे थे की किसी भी समय दूसरी लिस्ट आ सकती है, लेकिन, डेढ़ माह बीतने के बाद भी अभी तक लिस्ट नहीं आई है। इससे पहले मध्य प्रदेश के लिए 2 लिस्ट जारी कर दिए गए थे, अब भाजपा की अगली लिस्ट जो छत्तीसगढ़ के जारी होने वाली है, राजनैतिक गलियारों में कांग्रेस की निगाह भी लगी हुई है, दोनों पार्टियाँ एक दूसरे की लिस्ट के इंतजार में अपनी लिस्ट रोककर रखी हुई है।



