सिन्धी समाज को टिकट ना मिलने पर समाज खड़ा करेगा अपना निर्दलीय प्रत्याशी, किशोर आहूजा को युवा संगठनों ने दिया समर्थन।

रायपुर : सिन्धी समाज को बड़ी पार्टियों से टिकट ना मिलने के कारण सिन्धी समाज नाराज है, सिन्धी समाज के वरिष्ठों का कहना है कि समाज ने लगातार नि:स्वार्थ रूप से भाजपा को हमेशा समर्थन दिया है और हमेशा पार्टी के साथ समाज खड़ा रहा है, इस बार भाजपा द्वारा सिन्धी समाज को टिकट ना मिलने के कारण समाज विचार मंथन में लगा हुआ है, इस मुद्दे पर क्या निर्णय लिया जा सकता है? समाज के वरिष्ठों की लगातार बैठकें हो रही है, जिसमें समाज के वरिष्ठ लोगों और युवाओं ने संभावित निर्दलीय स्वरुप अपना प्रत्याशी खड़ा करने का विचार किया है, जिसमें समाज की सभी संस्थायें , युवा संगठन एकजूट है, किशोर आहूजा को निर्दलीय चुनाव के लिये तैयारी कर चुके है।

निर्दलीय प्रत्याशियों ने हमेशा बड़े नेताओं का बिगाड़ा है गणित :

मुख्यतौर पर दो पार्टियाँ ही मजबूत मानी जाती है, लेकिन क्षेत्रिय पार्टियों ने भी इन सभी के गुणाभाग लगातार बिगाड़े है, कई निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपनी जीत लगातार दर्ज की है, किसी प्रत्याशी को जीत के लिये पार्टी आधारित होना आवश्यक नहीं है, प्रत्याशी ही अपने कार्यों से पार्टी को मजबूत बनाता है, धीरे – धीरे पार्टी विचारधारा को तय किया जाता है। कई बार निर्दलीय प्रत्याशी के जीतने पर बड़ी पार्टियाँ उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिये प्रलोभन भी देने लगती है। चुनाव जीतने के लिये कई तरीके होते है, इन तरीकों में जो प्रत्याशी जनता के दिलों में बस जाता है, बस वही जीत जाता है। सामान्यतौर पर जब जनता मुख्य पार्टियों के चेहरों को पसंद नहीं करती तब वह निर्दलीय प्रत्याशियों को अपना समर्थन दे देती है।

किशोर आहूजा का सामाजिक और राजनैतिक योगदान :

किशोर आहूजा एक ऐसे व्यक्ति है जिन्होंने अपना जीवन भाजपा की सेवा और पार्टी के समर्पण में अपने 40 वर्ष से ज्यादा दिये है। सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र में इनकी मजबूत पैठ रही है, स्वच्छ छवि और निष्पक्ष चेहरा रहे है, इन्होने सिर्फ सिन्धी समाज ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण समाजों के प्रति बेहतर कार्य किये है और अपनी सेवायें दी है, जरूरतमंद लोगों को निरंतर मदद की है। विभिन्न क्षेत्रों में जुड़े रहने के कारण ये राजधानी के अधिकतर लोगों के दिलों में बसते है। इन्होंने अपना जीवन गरीबों, जरूरतमंद लोगों, व्यापारियों की सेवा में समर्पित किया है। ये शहर की विभिन्न संस्थाओं में विभिन्न पदों पर रह चुके है, जिसमें सिन्धु-शक्ति, चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स, शहीद हेमू कालानी समिति, छत्तीसगढ़ सिन्धी पंचायत, गौसेवा समिति, संस्थायें शामिल हैं। साथ में एक आम व्यक्ति से खास व्यक्ति तक उनकी पकड़ हमेशा मजबूत रही है, जनता में उनकी पकड़ काफी मजबूत है।