रायपुर : फिल्मे परिवार के साथ देखना काफी महंगा हो गया है, जहाँ अभी तक लोग मल्टीप्लेक्स की महंगी टिकटों से परेशान हैं , वहीँ उपभोक्ताओं के लिए मल्टीप्लेक्स कंपनियों ने बहुत ही शानदार ऑफर निकाला है। इस ऑफर के तहत मल्टीप्लेक्स कंपनियों द्वारा 699 रुपये का सब्सक्रिप्शन आफर निकाला गया है, जिसमें उपभोक्ता महीने भर में 10 फिल्में देख सकता है। वह भी केवल 70 रुपये की टिकट में। बताया जा रहा है कि सोमवार 16 अक्टूबर से यह आफर भी लागू हो जायेंगे। बताया जा रहा है कि अपनी तरह का यह अनूठा प्लान है,जिसे सभी पसंद करेंगे।
जानकारी के अनुसार पीवीआर आइनॉक्स द्वारा यह मंथली सब्सक्रिप्शन प्लान लाया गया है,इसमें फिल्म की टिकट 70 रुपये में मिलेगी। बताया जा रहा है कि सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ बढ़ाने के लिए यह सब्सक्रिप्शन प्लान लाया गया है। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि 699 रुपये के सब्सक्रिप्शन का यह प्लान लाया गया है,जो सोमवार 16 अक्टूबर से से लागू हो जाएगा।
इस प्लान को पासपोर्ट नाम दिया गया है। इस मंथली प्लान में दर्शक 10 फिल्मों का मजा ले सकते है। इस ऑफर का उपयोग केवल सब्सक्रिप्शन लेने वाला उपभोक्ता ही ले सकता है। यानि ऐसा नहीं हो सकता है कि सब्सक्रिप्शन लेने वाला उपभोक्ता किसी दूसरे को इस ऑफर का फायदा पहुंचाए।
आनलाइन लेना होगा सब्सक्रिप्शन :
कंपनी के अधिकारी ने बताया कि जो भी उपभोक्ता इस आफर का फायदा उठाना चाहते है,वे कंपनी की वेबसाइट में जाकर इस प्लान को ले सकते है। इसके साथ ही वे अपने मोबाइल पर एप डाउनलोड कर भी इस सब्सक्रिप्शन प्लान का फायदा उठा सकते है। फिल्मों के शौकीन अपने इस ऑफर का फायदा सोमवार से गुरुवार तक उठा सकते है। जैसे ही उपभोक्ता द्वारा मोबाइल एप में जाकर सब्सक्रिप्शन लिया जाएगा। उसके पास 10 कूपन मिल जाएंगे और इन कूपनों का उपयोग वह महीने भर में सोमवार से गुरुवार तक कभी भी कर सकता है। फिल्म की टिकट चाहे कितनी भी हो उपभोक्ता को वह टिकट 70 रुपये ही पड़ेगी। इसका प्रयोग दिनभर के किसी भी शो में किया जा सकता है।