रायपुर : जहाँ भाजपा की प्रत्याशी सूची को लेकर लोगों में उत्सुकता थी, वहीँ कांग्रेस की सूची का भी लोग इंतजार कर रहे थे। अब छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 11 मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष हैं। तीन विधायकों की टिकट कटी। पाटन से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव लड़ेंगे।
खैरागढ़ से यशोदा वर्मा को टिकट मिला है। यशोदा वर्मा ने खैरागढ़ उपचुनाव जीता था। देवव्रत सिंह जोगी कांग्रेस से विधायक थे। बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उनके निधन से यह सीट खाली हुई और यशोदा वर्मा चुनाव जीतीं। उन पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया। यहाँ इनकी जीत ही तय मानी जा रही है।
कांग्रेस के 30 उम्मीदवारों की लिस्ट देखिए
| विधानसभा सीट | प्रत्याशियों के नाम |
| अंबिकापुर | टीएस सिंहदेव |
| सीतापुर | अमरजीत भगत |
| खरसिया | उमेश पटेल |
| कोरबा | जय सिंह अग्रवाल |
| सक्ती | डॉ. चरणदास महंत |
| आरंग | डॉ. शिवकुमार डहरिया |
| डोंडी लोहारा | अनिला भेंडिया |
| पाटन | भूपेश बघेल |
| दुर्ग ग्रामीण | ताम्रध्वज साहू |
| साजा | रविंद्र चौबे |
| नवागढ़ | गुरु रुद्र कुमार |
| पंडरिया | नीलकंठ चंद्रवंशी |
| कवर्धा | मो. अकबर |
| खैरागढ़ | यशोदा वर्मा |
| डोंगरगढ़ | हर्षिता स्वामी बघेल |
| राजनांदगांव | गिरीश देवांगन |
| डोंगरगांव | दालेश्वर साहू |
| कुज्जी | भोला राम साहू |
| मोहला मानपुर | इंद्रशाह मंडावी |
| अंतागढ़ | रूप सिंह पोटाई |
| भानुप्रतापपुर | सावित्री मंडावी |
| कांकेर | शंकर ध्रुव |
| केशकाल | संत राम नेताम |
| कोंडागांव | मोहन मरकाम |
| नारायणपुर | चंदन कश्यप |
| बस्तर | लखेश्वर बघेल |
| चित्रकोट | दीपक बैज |
| दंतेवाड़ा | छविंद्र महेंद्र कर्मा |
| बीजापुर | विक्रम मंडावी |
| कोंटा | कवासी लखमा |