शाहरुख की दुकान में काम करता था श्याम, एक दिन शाहरुख़ ने चोरी के शक में उसकी कर दी बेदम पिटाई, जानकारी पर मिलने पुलिस ने किया ये….।

रायपुर : एक युवक पर चोरी के शक के चलते जमकर पिटाई कर दी गई, खबर मिली कि टिकरापारा थाना क्षेत्र में चोरी के शक में युवक की जमकर पिटाई कर दी गई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। वीडियो में छह से सात युवक एक युवक को घेरे हुए हैं। वहीं मुख्य आरोपी जिसका नाम शाहरुख है वह एक युवक को डंडे से पीट रहा है। पीडि़त युवक श्याम खुद को बचाने के लिए चिल्ला रहा है, जहाँ कोई भी उसकी मदद के लिये आगे नहीं आ रहा है।

आरोपी शाहरुख़ उसे लगातार डंडे से पीट रहा है। पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी शाहरुख़ का जुलूस भी निकाला। जानकारी के अनुसार युवक को दुकान में चोरी के शक में पीटा जा रहा था।

टिकरापारा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ब्रिज नगर का मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद आरोपी युवक शाहरुख को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। शाहरुख की मोबाईल की दुकान रवि भवन में है। श्याम नाम का युवक उसकी दुकान में काम करता था।

शनिवार की रात आरोपी शाहरुख ने श्याम को बुलाया और उस पर दुकान में चोरी करने का आरोप लगाया। युवक ने पूरी तरह से मना कर दिया। इसके बाद युवक की डंडे से ताबड़तोड़ पिटाई कर दी, जिसके बाद युवक की हालत गंभीर हो गई।