जंगल में ले जाकर काट डाली गायें, मांस बेचते पकड़ाये 12 लोग, करंट बिछाकर करते थे जानवरों का शिकार, 31 और पकड़ाये, यहाँ का है मामला….।

जशपुर : पुलिस ने प्रतिबंधित मांस की बिक्री करते 12 आरोपियों को पकड़ा है, वहीँ आरोपियों के पास से सुवर का मांस जब्त किया गया है, इस मामले में 31 आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्यवाही कर रही है। जशपुर जिले के अंदर प्रतिबंधित मांस बेचा जा रहा था जिसकी खबर पुलिस को मिली, इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ लिया, ये लोग गायों को जंगलों में ले जाकर काट डालते थे। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने गौ मांस भी जब्त किया है। यह मामला करडेगा चौकी के मयूरचुंदी का है।

वहीँ अन्य 31 लोग और पकड़े गये है, जो जंगलों में बिजली के तार बिछाकर जानवरों का शिकार करते है, इनके पास से भी पुलिस को प्रतिबंधित मांस मिला है, ये लोग मांस बेचने की तयारी कर रहे थे, मौके पर वन विभाग की टीम भी पहुंची, जहाँ वन अमले ने सुवर की हड्डियों सहित मांस भी जब्त किया है, इस मामले में इन लोगों के खिलाफ पुलिस कार्यवाही कर रही है।