होटल में जुआ खेलते सतीश सलूजा, विशाल जीवनानी, मेघानी सहित 7 लोग पकड़ाये, हजारों रूपये की रकम जब्त।

बिलासपुर : 8 जुआरियों पर पुलिस ने कि कार्यवाही, शहर के पुराना बस स्टैंड के पास स्थित होटल में जुआरियों के ठिकाने पर दबिश देकर पुलिस ने सात व्यापारियों को गिरफ्तार किया है। जुआरियों के कब्जे से पुलिस ने 63 हजार 100 रुपये जब्त किया है। जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की है, ये सभी लोग पुलिस गिरफ्त में है।

एसीसीयू की टीम को सूचना मिली थी कि पुराना बस स्टैंड स्थित होटल सेंट्रल पाइंट में जुआरियों की महफिल लगी हुई है। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई। अधिकारियों के निर्देश पर एसीसीयू की टीम ने मौके पर दबिश देकर जुआ खेल रहे कमल कुमार राजपाल (50) निवासी करबला रोड, दीपक जैन सुतारिया (57) निवासी टिकरापारा, तरुण कुमार (48) निवासी विद्यानगर, सतीश सलूजा (51) निवासी दयालबंद, विशाल जीवनानी (31) निवासी बिनोवा नगर, अनूप मेघानी (55) निवासी विनोबा नगर, दिलीप बेलानी (49) निवासी तारबाहर को पकड़ लिया।

जुआरियों के कब्जे से पुलिस की टीम ने 63 हजार 100 रुपये जब्त किया है। कार्यवाही में तारबाहर थाना प्रभारी विजय कुमार चौधरी, एसीसीयू के प्रभारी कृष्ण कुमार साहू, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, आरक्षक सरफराज खान, तरुण केशरवानी और उनकी टीम शामिल रहे। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।