अमरोहा का नाजिम विधवा महिला पर बुरी नजर रखता था, महिला के मना करने पर फर्जी निकाहनामा बनवाकर कर दिया वायरल।

अमरोहा (उ.प्र.) अमरोहा का रहने वाला नाजिम एक विधवा महिला के पीछे पड़ा था, महिला ने उसे साफ़ मना कर दिया था , लेकिन नाजिम उसे लगातार परेशान कर रहा था, फिर विधवा का फर्जी निकाहनामा बनाकर आरोपी युवक ने वायरल कर बदनाम कर दिया। विधवा को धमकी दी कि पुलिस में शिकायत की तो गर्दन काट कर मार दूंगा। विधवा के पति व बेटे की मौत हो चुकी है। वह अपने घर पर अकेले रहती है। आरोपी युवक की हरकतों से परेशान होकर विधवा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

ये है पूरा मामला :

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरोहा थाना के कस्बा बछरायूं में रहने वाली महिला के पति की तीन पहले मौत हो गई थी। उसके बाद वह अपने बेटे के साथ रह रही थी। इस दौरान एक सड़क हादसे में उसका बेटा भी महिला को छोड़ कर चला गया। इकलौते बेटे के जाने के बाद महिला घर में अकेले रहने लगी। महिला के घर के पास ही रहने वाले नाजिम की उस पर बुरी नजर थी। वह महिला को बार-बार परेशान किया करता था।

महिला ने उसे काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। एक दिन नाजिम ने महिला का रास्ता रोका और उससे बात करने की कोशिश की। महिला ने नाजिम को डांट दिया, जिससे नाजिम गुस्से में आ गया। नाजिम ने एक फर्जी निकाहनामा बनवाया और उस पर महिला के अंगूठे के फर्जी निशान लगवा दिया। निकाहनामा पर नस्सी, मुस्तकम व सायमा के हस्ताक्षर लगा दिए। यह तीनों हस्ताक्षर भी फर्जी थे।

महिला को दी गर्दन काटने की धमकी :

नाजिम ने महिला को बदनाम करने के लिए फर्जी निकाहनामा को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला को जब पता लगा तो उसने पुलिस से नाजिम की शिकायत की। नाजिम को पता लगा तो उसने महिला को गर्दन काटने की धमकी दी। महिला अकेली रहती है, वो इस घटना के बाद भयभीत हो गई।