सिन्धी समाज सनातन के साथ है, सनातन विरोधियों को नहीं देगा साथ, भाजपा को देगा पूरा समर्थन : प्रकाश बजाज।

रायपुर : जहाँ राज्य में चुनाव को लेकर राजनैतिक गहमा गहमी है, वहीँ सभी प्रत्याशी और पार्टियाँ सभी समाजों को जोड़ने में लगी हुई है, वहीँ जहाँ सिन्धी वोटर भाजपा भाजपा का समर्थक रहा है, वहीँ इस बार समाज के प्रत्याशी को टिकट ना मिलने से नाराज है, वहीँ अजीत कुकरेजा भी कांग्रेस से इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है, जहाँ अजीत कुकरेजा समाज का समर्थन मिलने की बात कह रहे है, वहीँ भाजपा सिन्धी समाज की नाराजगी को लेकर कह रही है, ऐसी कोई बात नहीं है, भाजपा सभी समाजों का बराबर ख्याल रखती है। जहाँ समाज के कई लोग अजीत कुकरेजा के समर्थन में है, वहीँ कई लोग भाजपा के समर्थन में भी दिख रहे है।

इसी मुद्दे को लेकर भाजपा नेता प्रकाश बजाज ने कहा है कि सिन्धी समाज सदैव सनातन के साथ रहा है, यह कभी भी सनातन को खत्म करने वाली पार्टियों को कभी समर्थन नहीं देगा, भाजपा को सभी तरफ और सभी समाजों से बराबर समर्थन मिल रहा है, आने वाली 17 तारीख को पूरी ताकत के साथ सिन्धी समाज भाजपा को समर्थन देगा, सिर्फ उत्तर विधानसभा ही नहीं बल्कि सभी जगह। उन्होंने ये भी कहा कि सिर्फ टिकट ना देने से ये साबित नहीं होता कि पार्टी में समाज की अहमियत को नाकारा गया है, बल्कि भाजपा इस बार चुनावी जीत के बाद समाज के लिये और ज्यादा कार्य करेगी। साथ में उन्होंने कहा कि रायपुर क्षेत्र की चारों विधानसभा में भाजपा अपना परचम लहरायेगी, चारों की चारों सीट जनता भाजपा को ही जितायेगी, जिनमें दक्षिण विधानसभा से बृजमोहन अग्रवाल, पश्चिम विधानसभा से राजेश मूणत, उत्तर विधानसभा से पुरंदर मिश्रा और ग्रामीण विधानसभा से मोती साहू है।