रायपुर : एक मानव शरीर से सैकड़ों बच्चे मेडिकल की प्रेक्टिकल पढ़ाई करके अपने जीवन में लाखों लोगों की सेवा कर सकेंगे। ऐसी महान सोच रखने वाले धमतरी रत्नाबांधा निवासी शाह परिवार नें श्री प्रमोद भाई शाह जी के देहांत के उपरांत उनकी पूर्व से देहदान के संकल्प को पूरा करते हुवे बढ़ते कदम द्वारा देहदान कराया। देहदान योजना प्रभारी राजू झामनानी व अजय जयसिंघानी द्वारा देहदान की सभी प्रक्रियाएं पूरी कराते हुवे , श्री प्रमोद भाई शाह जी का नेत्रदान भी कराकर पार्थिव शरीर गोयल मेडिकल कालेज लखनऊ भिजवाया गया। संस्था अध्यक्ष अशोक गुरुबक्षाणी व प्रवक्ता सुंदर बजाज द्वारा बताया गया कि *संजीवनी वृद्धाश्रम निवासरत श्री छोटेलाल भोई जी के देहांत के उपरांत उनका पार्थिव शरीर भी उनकी अंतिम इच्छानुसार बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस रायपुर को दिया गया । इस तरह संस्था द्वारा अब तक 178 देहदान व 711 नेत्रदान संपन्न कराए जा चुके हैं। संस्था दोनों परिवारों को उनके अमूल्य दान के लिए शत-शत नमन करती है,आभार व्यक्त करती है। साथ ही जनमानस से अपील भी करती है कि मानवहित के लिए देहदान और अंगदान का संकल्प लेकर घोषणा फार्म भरकर मानव कल्याणकारी सेवाकार्य करें।