शराब के नशे में दो मुस्लिम युवतियों ने मचाया उत्पात, धर्म विशेष को लेकर सार्वजनिक दी गालियाँ, पुलिस ने भेजा जेल….।

अलीगढ़ (उ.प्र.) : त्यौहार से पहले गुरुवार को शहर के अतिसंवेदनशील क्षेत्र कोतवाली नगर में दो युवतियों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। फूल चौराहे पर एक फूल वाले से भिड़ते हुए उन्होंने बखेड़ा खड़ा कर दिया। धार्मिक नारेबाजी की। फलस्तीन के समर्थन में नारे लगाए। यहां तक कि पुलिस कर्मी से अभद्रता तक कर डाली। कोतवाली पुलिस के द्वारा देर रात तक शराब का सेवन करने के बाद सड़क पर उत्पात मचाने वाली शराब के नशे में चूर दो मुस्लिम लड़कियों को पकड़ा गया। इन लड़कियों को पकड़कर अल्कोहल की जांच के लिए जिला मलखान सिंह अस्पताल ले जाया गया। वहीं जिला मलखान सिंह अस्पताल की इमरजेंसी पर तैनात डॉक्टर ने शराब का सेवन करने वाली दोनों लड़कियों का ब्लड सैंपल लेने के बाद सेंपल को एल्कोहल की जांच के लिए भेज दिया गया।

पुलिस जैसे तैसे दोनों को थाने लाई तो वहां करीब दो घंटा हंगामा काटा। हाथ में ईंट लेकर महिला पुलिसकर्मी पर हमलावर हो गईं। इनमें एक युवती एएमयू छात्रा बताई गई है। पुलिस ने दोनों के नशे में होने का अंंदेशा जताकर मेडिकल परीक्षण कराया है।

यह है पूरा मामला :

घटना दोपहर करीब दो बजे की है। बताया जा रहा है कि दो युवतियां दोपहर बाद सराफा बाजार पहुंचीं। सिविल लाइन क्षेत्र की दोनों युवतियां एक्टिवा से कोयले वाली गली में पहुंची। दोनों पहले कुछ देर तक बाजार में घूमती रहीं। यहां एक व्यक्ति से उनका विवाद हो गया। उसके बाद धार्मिक नारेबाजी शुरू कर दी। धर्म विशेष के लोगों को अपशब्द कहकर अपमानित करने लगीं। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज नितिन राठी मौके पर पहुंचे और दोनों युवतियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। देखते ही देखते उन्होंने अपना हंगामा और तेज कर दिया।

चौकी इंचार्ज से भी अपशब्द बोलते हुए धमकाने लगी। इस पर महिला पुलिस का मौके पर बुला लिया गया। बाद में महिला पुलिस की मदद से दोनों युवतियों को थाने ले जाया गया। वहां से पुलिस उनको मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाने लगी तो युवतियों ने हाथ मे ईंट उठा ली। बमुश्किल उनको रोककर मेडिकल कराया गया।

दरोगा से की अभद्रता :

कुछ देर बाद दोनों फूल चौराहे पर आ गईं। यहां फूल वाले से रुपयों को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद दोनों ने नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर दरोगा नितिन राठी पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया। इस पर युवतियों ने उनसे अभद्रता कर दी। युवतियों ने बीच बाजार काफी उत्पात मचाया।

थाने में काटा हंगामा :

दरोगा ने महिला पुलिस बुलाकर दोनों को थाना कोतवाली नगर पहुंचाया। यहां भी दोनों हंगामा करने लगीं। वहां से भागने का प्रयास करने लगीं। इस पर पुलिस ने थाने का गेट बंद करा दिया। सीओ प्रथम अभय कुमार पांडेय ने काफी समझाया। 

महिला पुलिसकर्मियों पर हमलावर :

इसके बाद महसूस हुआ कि दोनों नशे में हैं। जब पुलिस ने सरकारी गाड़ी में मेडिकल के लिए भेजना चाहा तो दोनों बिफर गईं। महिला पुलिसकर्मियों पर हमलावर हो गईं। इसके बाद निजी कार में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। भाजयुमो नेताओं ने भी थाने पहुंच कर कार्यवाही की मांग की। युवतियों ने बीच बाजार काफी हंगामा किया, जिसको लेकर आस-पास के लोग परेशान होने लगे और इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई।

दो युवतियां बाजार में अभद्र टिप्पणी कर रही थीं। सूचना पर पुलिस भेजी गई। दोनों को थाने लाया गया। प्रथम दृष्टया दोनों का नशे में होना प्रतीत हुआ। इस पर दोनों का मेडिकल कराया गया है। मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

-मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी।