पटाखा बाजार की दुकानों में लगी भयंकर आग, 9 लोग झुलसे, बाज़ार में मची अफरा-तफरी, यहाँ हुई घटना….।

मथुरा (उ.प्र.) : शहर के गोपालबाग में पटाखा बाजार की कुछ दुकानों में रविवार को आग लगने से एक फायरमैन सहित नौ लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया, राया कस्बा के राधा गोपाल बाग में इस बार पटाखा की करीब तीन दर्जन दुकानें लगाई गई हैं। इसके अलावा अनेक लोग हथठेला पर देसी पटाखे बेच रहे थे। सुबह से बाजार में पटाखे खरीदने वालों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। दोपहर दो बजे कस्बा एवं आसपास गांव के तमाम लोग पटाखे खरीदने पहुंचे। बाजार में खरीदारी हो रही थी। जानकारी के अनुसार आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगने का संदेह जताया है।

पटाखा बाजार में लगी आग :

महावन के क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि घटना दोपहर में राया के गोपालबाग स्थित अस्थायी पटाखा बाजार में हुई। घटना के वक्त पटाखा बाजार में भीड़ थी और लोग पटाखे खरीदने में व्यस्त थे। उन्होंने कहा कि आज एक दुकान में लगी और देखते ही देखते उसने साथ की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के वक्त पटाखा बाजार में भीड़ थी और लोग पटाखे खरीदने में व्यस्त थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। लाखों के पटाखे जलकर राख हो गये, व्यापारियों का काफी नुकसान हुआ है।

धमाकों की आवाज से कस्बा गूंज उठा। लोग मौके पर पहुंच गए। पूरे मार्केट में आग लगने से लोग आग की लपटों में घिर गए। अनेक लोग तो आग के बीच से होकर मुश्किल से बाहर निकले, लेकिन वे काफी झुलस गए थे। करीब डेढ़ दर्जन लोग आग में झुलस गए।

सात दुकानों को भारी नुकसान :

जानकारी के अनुसार सात दुकानों को सबसे अधिक नुकसान हुआ। इनके दुकानदार अपने-अपने यहां रखे पटाखों को बचाने की कोशिश में झुलसकर घायल हो गए। अचानक पटाखे से चिंगारी निकली और आग एक दुकान से दूसरी दुकान तक फैल गई। मौके पर मौजूद फायरमैन चन्द्रशेखर उपकरणों की मदद से बचाव कार्य में जुट गए और आग को करीब छह दुकानों तक फैलने नहीं दिया। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज और अन्य घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। अस्पताल में घयलों का इलाज किया जा रहा है।

बहुत तेजी से फैली आग :

एक घंटे तक न तो एक भी दमकल पहुंची और न ही कोई अधिकारी। केवल पुलिस की गाड़ी ही राहत कार्य में लगी थी, जो नाकाफी थी। दर्जनभर से अधिक झुलसे लोग दर्द से तड़प रहे थे। एंबुलेंस और न ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहंच सकी। इसको लेकर लोगों में आक्रोश था। आधा घंटे में पूरा पटाखा बाजार जल गया। चारों ओर वीभत्स मंजर नजर आ रहा था।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया, ‘बिजली के तार से कुछ चिंगारी पटाखों पर गिरी और जब तक कोई कुछ समझ पाता, आग तेजी से फैल चुकी थी।’ उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर करीब आधे घंटे में काबू पा लिया गया।