बस ने बाईक सवार को कुचला हुई मौत, क्षेत्रवासियों ने चक्काजाम कर किया पथराव।

रायपुर : कुशालपुर वॉलफोर्ट सिटी के सामने हुए सड़क हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई,। महेंद्रा ट्रेवल्स की तेज रफ्तार सवारी बस ने बाईक सवार युवक को रौंदा है। भाटागांव में बस संचालन के बाद यहाँ काफी दुर्घटनायें बढ़ गई है, कुशालपुर चौक के पास जहाँ फ्लाईओवर शुरू होता है, वहां रोज गाड़ियाँ आपस में टकरा रही है, और लोग आपस में उलझते रहते है।

दुर्घटना के बाद रहवासियों ने सड़क पर चक्काजाम किया :

आक्रोशित स्थानीय रहवासियों ने सड़क पर चक्काजाम कर सवारी बस में पथराव कर दिया। गाड़ी के कांच तोड़ दिए गए। घटना के समय बस में सवारी सवार थे। यह घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की है। दुर्घटना स्थल पर सर्विस रोड संकरा होने के कारण भी लगातार दुर्घटनायें हो रही है।

बस चालक को हिरासत में लिया :

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाईक सवार युवक कुशालपुर निवासी विक्की तिवारी उम्र 27 साल की सड़क हादसे में मौत हो गई है। बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस की समझाईश के बाद जाम खुल गया था।