रोज चाकूबाजी की घटनाओं से दहशत में राजधानीवासी, वाहन टकराने पर होता है भयंकर विवाद, रविवार को दिवाली के दिन पंडित की पीट-पीटकर हत्या करने वाले नशेड़ी गिरफ्तार।

रायपुर : राजधानी में रविवार रात 12.30 बजे गौरा-गौरी देखने गए एक पंडित की पीट-पीटकर नशेड़ियों ने हत्या कर दी। राजधानी में नशेड़ी झुण्ड में घूमते है, ये होश में नहीं रहते , साथ में रहने के कारण इनका किसी से भी विवाद हो जाता है, तो इकट्ठे होकर सामने वाले को बेदम पिटते है, और वहां आस-पास खड़े लोगों तक को बोलते है, कोई इसको बचाने सामने आयेगा, लेकिन इनकी आक्रामकता देखकर कोई सामने नहीं आता। गिरफ्तार नशेड़ियों ने पंडित पर पत्थर मारकर सिर को कुचल दिया गया। उसके साथियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं पाए। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें तीन नाबालिग शामिल हैं और ये सब नशेड़ी है। पुलिस ने अमरदास चतुर्वेदी उर्फ अमर, दीपेश पाल उर्फ मोनू, प्रमोद साहू उर्फ मोदू को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से चाकू, पत्थर और डंडा जब्त किया गया है।

पुलिस ने बताया कि अमलीडीह महात्मा गांधी नगर निवासी आकाश मिश्रा (17) पंडिताई करता था। उसके पिता की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। रविवार रात अपने साथियों के साथ गौरा-गौरी देखने गया था। वहां खाली मैदान में अमरदास और उसके साथी जुआ खेल रहे थे। आकाश को देखकर उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपी अमर का पहले भी आकाश से विवाद हो चुका था। अमर और उसके साथियों ने आकाश को घेर कर पीटना शुरू कर दिए। आकाश को उसके दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने इकट्ठा होकर चाकू और राड-डंडे से हमला कर दिया।

इसी दौरान बड़ा पत्थर उठाकर आकाश के सिर पर पटक दिया। पत्थर से उसके सिर को बुरी तरह कुचल दिया। उसकी वहीं मौत हो गई। उसके बाद आरोपी भाग गए। आकाश के साथियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को वहां से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पतासाजी कर छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

शहर में हर जगह हत्या और घटना को अंजाम दे रहे है नशेड़ी :

जैसा कि हमने पहले बताया राजधानी में नशेड़ी झुण्ड में घूमते है, ये होश में नहीं रहते है, साथ में रहने के कारण इनका किसी से भी विवाद हो जाता है, तो इकट्ठे होकर सामने वाले को बेदम पीटते है, इनके पास चाकू , ब्लेड और कई हानिकारक सामान रहते है, शहर में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त है, जिसके कारण कहीं ना कहीं रोज लोगों की गाडियाँ शहर में एक – दूसरे से टकराती है और विवाद शुरू हो जाता है, शहर के चारों कोनों में औसतन रोज 100 दुर्घटनाये हो रही है, इसी बीच अगर किसी नशेड़ी से आपका वाहन टकरा जाये तो हालात यहाँ तक पहुँच सकते है। शहर की गली – गली में नशा भारी मात्रा में बिक रहा है। टिकरापारा और संतोषी नगर में नशेड़ियों की संख्या काफी ज्यादा है।

कुशालपुर चौक पर औसत रोज दो लोगों का होता है टकराव :

भाटागांव चौक का फ्लाई ओवर ख़तम होने के बाद कुशालपुर चौक का फ्लाई ओवर जहाँ से शुरू होता है, वहां रोजाना औसतन दो वाहन चालक आपस में टकराते है, और विवाद शुरू हो जाता है, यहाँ पर शुक्रवार को दो बुजुर्ग जा रहे थे जहाँ उनका वाहन नशेड़ियों से टकरा गया, वहां दो वाहनों पर सवार लगभग छह नशेड़ियों ने एक बुजुर्ग की बेदम पिटाई कर दी, दूसरा बुजुर्ग डर के मारे भाग गया। बार – बार बुजुर्ग द्वारा छोड़ने का निवेदन करने के बावजूद वो नशेड़ी उन्हें छोड़ नहीं रहे थे, बुजुर्ग भागकर एक दुकान में पहुंचा तो उन्होंने दुकानदार को भी धमकाया।