रायपुर : राजधानी में नाबालिग नशेड़ी लगातार हत्याओं को अंजाम देर रहे है। शहर के हीरापुर में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार युवक शिवा यदु की इलाज के दौरान एम्स अस्पताल में मौत हो गई है। आपसी लेनदेन की बात पर आरोपी गजेंद्र के साथ शराब पीने के दौरान विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे पर प्राणघातक हमला किया। हमले में दोनों गंभीर घायल होने पर अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी गजेंद्र यदु, मोती यदु और एक नाबालिग समेत कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक शिवा यदु नशे का कारोबार करने वाली लेडी डॉन मुस्कान रात्रे के पति प्रिंस का बड़ा भाई है। यह मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है। शहर में नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है, प्रशासन की लगातार कार्यवाही के बाद भी इस पर लगाम नहीं लग पा रही है।