आगरा (उ.प्र.) : महिला, लड़की , युवती चाहे कुछ भी कहो, लेकिन महिलाओं के जीना पुरुष प्रधान संसार में बहुत मुश्किल है। घटना आगरा में होम स्टे में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार युवती के बृहस्पतिवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। पुलिस को दिए बयान में युवती ने एफआईआर में दर्ज तथ्यों की पुष्टि की है। युवती ने होटल, होम स्टे में हो रहे गलत कामों की पोल खोल दी है। आगरा के ताजनगरी के होम स्टे की सच्चाई युवती को पहले पता चल जाती तो शायद वो देह व्यापार के दलदल में न फंसती। दिवाली की रात उसके साथ जो कुछ भी हुआ बेहद शर्मनाक है। जहां उसने चंद पलों का आसरा लिया, वहीं उसके साथ हैवानियत का प्रयास हुआ। उसका अश्लील वीडियो बनाकर देह व्यापार के लिए मजबूर कर दिया। इतना ही नहीं पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को भी अंजाम दिया गया। इस घटना के बाद युवती सहम गई।
subscribe us on youtube https://www.youtube.com/@machisfilmproduction/videos
सामूहिक दुष्कर्म की वारदात के बाद पुलिस ने क्षेत्र में ऑपरेशन क्लीन चलाया है। 35 होम स्टे बंद कराने के बाद अब अपंजीकृत होटलों और अनैतिक गतिविधियों में लिप्त ऐसे स्थलों को चिह्नित किया जा रहा है। वहीं पीड़िता ने अदालत में दिए बयानों में एफआईआर में दिए तथ्यों पर ही बात की है। अब पुलिस चार्जशीट लगायेगी। आरोपियों पर गैंगस्टर के तहत भी कार्यवाही की तैयारी है। कभी – भी दूसरे शहर की यात्रा करने से पहले सावधानी बरतें , खासकर अकेली युवतियां।
ये है मामले की कहानी :
दिवाली की रात युवती ने होम स्टे के कर्मचारियों पर सामूहिक दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया था। विरोध करने पर युवती को पीटा गया था। इसके पहले संचालकों ने उसका अश्लील वीडियो तैयार करके ब्लैकमेल करके देह व्यापार कराया था। वह चाहकर भी आरोपियों के चंगुल से नहीं निकल पा रही थी। युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म, जानलेवा हमला, मारपीट, देह व्यापार निवारण अधिनियम आदि धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। जिसको लेकर पुलिस ने अपनी ताबड़तोड़ कार्यवाही शुरू की।
इनकी हुई गिरफ्तारी :
पुलिस ने रवि राठौर, देव किशोर, जितेंद्र राठौर, मनीष कुमार और रिया को गिरफ्तार करके जेल भी भेजा। एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस को दिए बयानों में आरोपों की पुष्टि की। आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगाई जायेगी। मुकदमे में एक अज्ञात का भी जिक्र है। सीसीटीवी फुटेज और आरोपियों की कॉल डिटेल से उस अज्ञात व्यक्ति का पता लगाया जा रहा है। वहीं जेल गए आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी कार्यवाही होगी। बंद कराए गए होम स्टे मानकों को पूरा किए बिना नहीं खुलने दिए जाएंगे। इन पर पुलिस लगातार सख्ती बरतेगी।