बंद हो जायेगी आपकी UPI आईडी, अगर आपने ऐसा किया तो, पहले से जान लीजिये नहीं तो इस तारीख के बाद आप नहीं कर पायेंगे लेनदेन।

नई दिल्ली : आप आजकल जिस लेनदेन को मोबाईल से करते है, उसे UPI कहा जाता है, UPI के अलावा ऑनलाईन ट्रांजेक्शन में IMPS, NEFT, RTGS भी आते है, लेकिन सबसे ज्यादा प्रयोग UPI का होता है, तो इसका प्रयोग करने के लिये जान लीजिये इसके बारे में कि NPCI इसमें क्या बदलाव करने वाली है? एनपीसीआई ने अपनी नई गाइडलाइन में कहा है कि यदि कोई यूपीआई यूजर एक वर्ष तक अपने यूपीआई अकाउंट से किसी भी तरह का कोई लेनदेन नहीं करता है तो उसकी यूपीआई आईडी बंद कर दी जायेगी। यदि इस दौरान कोई यूजर बैलेंस भी चेक करता है तो उसकी आईडी बंद नहीं होगी।

यदि आप भी यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूपीआई यूजर्स के लिए एक नई गाइडलाइन जारी की है। सरकार की ओर से कहा गया है कि एक लापरवाही के कारण आपका यूपीआई अकाउंट, यूपीआई आईडी बंद हो सकता है। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) भारत सरकार का नॉनप्रॉफिट उद्यम है जहाँ सभी के ऑनलाईन ट्रांजेक्शन का लेनदेन होता है, भीम एप्प सहित अन्य सभी UPI एप्प इसी के अंतर्गत संचालित होती है।

एनपीसीआई की गाइडलाइन में क्या है?

एनपीसीआई ने अपनी नई गाइडलाइन में कहा है कि यदि कोई यूपीआई यूजर एक साल तक अपने यूपीआई अकाउंट से किसी भी तरह का कोई ट्रांजेक्शन नहीं करता है तो उसकी यूपीआई आईडी बंद कर दी जाएगी। यदि इस दौरान कोई यूजर बैलेंस भी चेक करता है तो उसकी आईडी बंद नहीं होगी। अब इसका नियमित प्रयोग करना अनिवार्य हो जायेगा। अस्थायी तौर पर इसका प्रयोग बंद किया जा सकेगा।

एनपीसीआई ने कहा, ‘डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में ग्राहकों के लिए सुरक्षित लेनदेन अनुभव सुनिश्चित करने के लिए बैंकिंग प्रणाली के भीतर अपनी जानकारी की नियमित रूप से समीक्षा और सत्यापन करना आवश्यक है। यूजर्स खाते से लिंक अपने मोबाईल नंबर को तो बदल लेते हैं लेकिन उस नंबर से जुड़े यूपीआई अकाउंट को बंद नहीं करते, जिससे किसी नए व्यक्ति द्वारा आपका पुराना नंबर लेने पर उसका पैसा आपके खाते में आने सम्भावना बन जाती है, हालांकि ऐसा प्रयोगकर्ता की गलती से ही हो सकता है, पर सुरक्षा की दृष्टि से NPCI को यह कदम उठाना आवश्यक है।

इस गाईडलाइन का उद्देश्य यूपीआई यूजर्स को एक सुरक्षित अनुभव देना है। इस साल भी कई यूपीआई अकाउंट इनएक्टिव होंगे। इसकी शुरुआत 31 दिसंबर 2023 से होगी। एनपीसीआई यूपीआई यूजर्स को इस संबंध में ई-मेल के जरिए अलर्ट भेजेगी।अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें। अगर आपको अपनी UPI आई डी जारी रखनी है तो उसे प्रयोग कीजिये, अन्यथा UPI आईडी बंद हो जाने पर आपके व्यापारिक लेनदेन प्रभावित हो सकते है।