पुराने विवाद को लेकर की हत्या, रमाकांत साहू, सुमीत साहू और मुकेश साहू सहित अन्य गिरफ्तार, यहाँ का है मामला….।

सांकरा निको : राजधानी सहित आसपास के क्षेत्रों में हत्या की घटनायें लगातार बढ़ गई है। राजधानी से सटे सांकरा में पुराने विवाद पर हत्या की घटना को अंजाम देने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने हत्या और बलवा के केस में गिरफ्तार कर लिया है। इसमें दो आरोपी नाबालिग हैं। धरसींवा थाना पुलिस ने रामाकांत साहू, राहुल वर्मा, सुमीत साहू और मुकेश साहू को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी मालिकराम वर्मा से थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम निनवा में रहता है। राजमिस्त्री का काम करता है। 15 नवंबर को गांव में मातर का कार्यक्रम था, जिसमें मातर देखने प्रार्थी का भाई मयंक भारती भी दैहान पारा निनवा गया था। शाम करीबन 6.30 बजे प्रार्थी को पता चला कि उसके भाई मयंक भारती को गांव के राहुल वर्मा, रमाकांत साहू, सुमित साहू एवं अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ हाथ मुक्का से मारपीट कर अपने पास रखे चाकू से उसके भाई के शरीर पर वार कर उसे गंभीर चोट पहुंचा कर फरार हो गए हैं। घटना के बाद मालिकराम वर्मा वहां पहुंचा।

खून से लथपथ जमीन में बेहोश पड़ा था मृतक :

प्रार्थी मालिकराम वर्मा उक्त स्थान पर जाकर देखा तो पाया कि उसका भाई मयंक भारती खून से लथपथ जमीन में बेहोश पड़ा था। सीने में गंभीर चोट थी। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी धरसींवा और चौकी प्रभारी सिलयारी के नेतृत्व में चौकी सिलयारी पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी और आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। मालिकराम वर्मा अपने भाई की मौत से काफी दुखी है, घटना की वजह पुराना विवाद बताया जा रहा है।

घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त :

टीम के सदस्यों द्वारा अरोपियों के छिपने के हर संभावित स्थानों पर लगातार रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी रमाकांत साहू, राहुल वर्मा, सुमीत साहू, मुकेश साहू एवं विधि के साथ संघर्षरत दो बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त कर उनके विरुद्ध कार्यवाही की गई। पूछताछ में उनके द्वारा पुरानी रंजिश के कारण हत्या की घटना को अंजाम देना बताया गया। अभी सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।