इस जिले में प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, कुछ महीने पहले ही हुई थी लड़के की शादी

जगदलपुर। शहर में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि, युवक की कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी। जिस लड़की के साथ उसने फांसी लगाई है उसके साथ प्रेम प्रसंग का मामला कई महीनों से चल रहा था।

मामला जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृत युवक का नाम हरविंदर है। युवक जगदलपुर के गुंडाधुर वार्ड का रहने वाला था। वह मोटर मैकेनिक का काम करता था। हरविंदर का नयामुंडा की रहने वाली युवती प्रीति के साथ पिछले कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रीति भी किसी शोरूम में काम करती थी।