स्वास्थ्य : बदलते मौसम के अनुसार अपने आहार में परिवर्तन करना भी काफी आवश्यक है। आंवला में आयरन और विटामिन सी भरपूर होता है। आंवले का जूस रोजाना पीने से पाचन शक्ति दुरुस्त रहती है। त्वचा में चमक आती है, त्वचा के रोगों में लाभ मिलता है। आंवला खाने से बालों की चमक बढ़ती है। आँवले, युफोर्बीयाशी नामक एक पतझड़ी पेड़ के गोल आकार के, लंबी पट्टीयों वाले रेशांक भरपुर फल होते हैं। यह हरे-पीले रंग के होते हैं और इसका स्वाद अनोखा खट्टा होता है, जो इसके स्वाद के बाद भी बहुत से खाने में घुल जाता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है :
सर्दियों के मौसम में प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए आंवला की चटनी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि आंवला की चटनी में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।
मधुमेह (डायबिटीज) में फायदेमंद :
मधुमेह के मरीजों के लिए आंवला की चटनी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि आंवला की चटनी फाइबर से भरपूर होती है, जो ब्लड शुगर के स्कोतर नियंत्रित करने में मदद करता है।
त्वचा के लिए है फायदेमंद :
सर्दियों के मौसम में त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है। लेकिन सर्दियों में अगर आप आंवला की चटनी का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं।
बालों के लिए फायदेमंद :
सर्दियों के मौसम में बाल झड़ने की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। लेकिन सर्दियों में अगर आप आंवला की चटनी का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद तत्व बालों को घना और मजबूत बनाते हैं। साथ ही इसके सेवन से बाल झड़ने की समस्या भी कम होती है।
पाचन तंत्र होता है मजबूत :
सर्दियों के मौसम में पाचन से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है। लेकिन सर्दियों में अगर आप अपनी डाइट में आंवला की चटनी को शामिल करते हैं, तो इससे पाचन क्रिया में सुधार होता है और पाचन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है !