दोस्ती करने से युवती ने किया मना तो युवक ने चाकू से कर दिया प्राणघातक हमला। 

रायपुर : राजधानी में चाकूबाज लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे है। चाक़ूबाजों से राजधानी के लोग दहशत में है। रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांधीनगर क्षेत्र में एक युवक ने युवती के पेट में चाकू घोंप दिया। घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चाकू मारने के बाद आपी युवक फरार हो गया। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी मिली है कि आरोपी कई दिनों से युवती का पीछा कर रहा था।

जानकारी के अनुसार युवती शक्ति नगर में होटल चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही थी। होटल में कौशल यादव भी आता था। कुछ दिन बाद से वह युवती को परेशान करने लगा। युवती को दोस्ती करने और उससे बात करने के लिए दबाव बनाने लगा। युवती ने इसका विरोध किया, तो धमकाने लगा। युवती ने कुछ माह पहले होटल बंद कर दिया और अपने घर में रहने लगी। दूसरी जगह नौकरी की तलाश करने लगी। युवक लगातार उस पर अपनी नजर बनाकर रखा हुआ था।

सोमवार सुबह करीब 11.50 बजे युवती अपना नया बायोडाटा बनवाने अपने घर से च्वाइस सेंटर जा रही थी। इसी दौरान गली में कौशल यादव मिल गया। उसने युवती को रोक लिया और मुझसे बात नहीं करती हो, कहकर धमकाने लगा। युवती ने दोस्ती करने से मना किया तो अपने पास रखे चाकू को निकाला और उसके पेट में घोंप दिया। युवती उससे बचने के लिए चीख-पुकार मचाते, इधर-उधर भागने लगी। आरोपी ने चेहरे पर भी चाकू मारा। युवती की चीख पुकार सुनकर लोग वहां जुटने लगे तब तक आरोपी वहां से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। युवती को काफी चोटें आई है।