रायपुर : गोलबाजार क्षेत्र में दिवाली की रात जिस चार मंजिला गिफ्ट दुकान में भीषण आग लगी थी, वह जानबूझकर लगाई गई थी। मोहल्ले के दो युवकों ने टोकाटाकी से नाराज होकर रात में पटाखा जलाकर दुकान में फेंक दिया था। इससे तीन मंजिला दुकान पूरी तरह जल गई थी। आस-पास के दुकानदारों ने इस मामले को लेकर पुलिस से जांच की मांग की थी, जिस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई थी। बाद में दुकानदार द्वारा सीसीटीवी फुटेज पेश करने पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक 12 नवंबर की रात नयापारा के फव्वारा चौक स्थित चार मंजिला ईमारत पूजा गिफ्ट कार्नर में आग लग गई थी। आग तेजी से फैली और दुकान की तीसरी मंजिल तक लगी। इससे लगभग 20 लाख का सामान जलकर खाक हो गया। पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज किया। इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। दुकानदार संजय दिवानी भी कुछ दिन तक समझ नहीं पाए आग कैसे लग गई। वो लगातार इस पर गहन विचार कर रहे थे।
इसी बीच दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी आग से खराब हो गए थे। डीवीआर का डाटा निकाला गया (जिसमें कैमरे की रिकॉर्डिंग जमा होती है), तो उसमें दिवाली की रात दो युवक पटाखा जलाकर दुकान में फेंकते हुए नजर आए। इसके बाद दुकानदार ने पूरा सीसीटीवी फुटेज निकाला। इसके बाद थाने में जाकर दुबारा शिकायत की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसमें दिवाली की रात करीब 11.48 बजकर 38 सेकंड में शोभित उर्फ जानू नाम का युवक दुकान की टूटी हुई खिड़की में पटाखा जलाकर फेंकते हुए दिखा। इसके दो मिनट बाद दोबारा फर्स्ट फ्लोर में पटाखा जलाकर फेंका। इससे जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। इसी तरह शैलज राउत उर्फ शैलू ने भी रात करीब 11.51 बजे पटाखा जलाकर दुकान के भीतर फेंकते दिखा। इस तरह दोनों युवकों ने जलते हुए फटाखे से दुकान में आग लगाई थी। इसके खुलासे के बाद पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आगजनी से दुकान का लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो गया था।
आरोपियों ने बताई ये वजह
दुकान के सामने कुछ दिनों से ये दोनों युवक पटाखा फोड़ रहे थे, जिसे लास – पास के दुकानदार लगातार मना करते थे। इसके अलावा कई बार टोक भी चुके थे। इससे नाराज होकर आरोपियों ने दिवाली की रात उनकी दुकान में आग लगा दी।