पति को आया इतना गुस्सा कि पत्नी का कर दिया मर्डर, रोज – रोज के झगड़ों से था परेशान, फिर लाश को ठिकाने लगाने किया ऐसा….।

रायपुर : कभी – कभी गुस्से में आदमी इतनी हदें पार कर जाता है कि उसे होश ही नहीं रहता कि उसने क्या कर दिया है? लगभग दो माह पहले विधानसभा क्षेत्र में महिला की लाश मिली थी, उसकी मौत का रहस्य अब सुलझ गया है। महिला की हत्या उसके ही पति ने की थी। हत्या के बाद उसके पति ने शव को बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जाता है कि महिला और उसके पति के बीच अक्सर विवाद होता था। जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहता था, उसे कुछ समझ में नहीं आता था, इसके चलते उसने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। नाले का पानी जब कम हुआ, तो बोरा दिखा था। इस पर क्षेत्रीय लोगों की नजर पड़ी। बोरे में महिला का शव मिला। उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। बाद में कोंडागांव की रहने वाली उसकी बहन रायपुर पहुंची। मृतका के कपड़े देखकर उसकी बहन ने पहचान लिया। इसके बाद पुलिस मृतका के पति तक पहुंची और पूछताछ की। फिलहाल मृतका के पति को हिरासत में लेकर और पूछताछ की जा रही है। पुलिस कल इस मामले का पूरा खुलासा कर सकती है।