तेज रफ़्तार कार डिवाइडर से टकराई, इंजन सड़क पर, हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर, यहाँ हुआ ये हादसा….।

रायपुर : रात में कोई भी वाहन चलाना काफी दुष्कर है, वाहनों में आजकल हाई बीम रौशनी का प्रयोग होने लगा है, और अधिकतर गाड़ियों में LED लाईट का प्रयोग हो रहा है, जिसके कारण सामने से आते हुये वाहन की रोशनी आँखों में सीधा पड़ती है और आँखों के सामने अँधेरा छा जाता है, ऊपर से तेज रफ़्तार को वाहन चालक नियंत्रित नहीं कर पाता और दुर्घटना का शिकार हो जाता है। राजधानी रायपुर की सड़कों पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर दिखा। आधी रात को रिंगरोड पीडब्ल्यूडी ब्रिज पर तेज रफ्तार कार डिवाईडर की रेलिंग से टकरा गई। तेज रफ्तार कार की डिवाईडर से इतनी जोर से टक्‍कर हुई कि कार के परखच्चे उड़ गए और इंजन बाहर निकल आया।

यह मामला सिविल लाईन थाना क्षेत्र का है। सिविल लाईन थाना की पुलिस ने बताया कि रिंगरोड पीडब्ल्यूडी ब्रिज पर एक हादसे की खबर मिली है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, यह घटना रात को 11:30 बजे हुई। पुलिस को वहां एक कार दुर्घटनाग्रस्‍त हालत में मिली, सड़क के दोनों ओर कार के टूटे हुये कांच के टुकड़े बिखरे हुये पड़े थे, लगभग 50 मीटर तक रेलिंग से घिसटते हुये आगे बढ़ी। जांच में पता चला कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार में दो लोग सवार थे, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।