भाजपा ने छत्‍तीसगढ़ में जीत का तीन महीने पहले बनाया था ये खास फार्मूला….।

रायपुर : छत्तीसगढ़ में इस बार भाजपा का चुनाव जीतना आसान नहीं था, राज्य में जिस तरह से जातिवाद और क्षेत्रवाद चरम पर था, और भूपेश सरकार ने गरीबों के साथ जबरदस्ती सक्षम मध्यवर्गीय परिवारों को राशन कार्ड भी दिये थे और उन्हें सस्ते में चावल मिल रहे थे, आधे दाम का बिजली बिल भी मिल रहा था वहां भाजपा को कांग्रेस तोड़ समझ नहीं आ रहा था, लेकिन कहते है ना गलती कहीं भी हो जाती है’, बस उसी मौके का भाजपा ने फायदा उठाने का प्लान बनाया। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में तीन महीने पहले प्रत्याशी घोषित करने का फार्मूला भाजपा का हिट हो गया। घोषणा-पत्र भी भाजपा ने कांग्रेस से पहले जारी किया था। भाजपा ने आचार संहिता लागू होने के 54 दिनों पहले और चुनाव से करीब तीन महीने पहले 21 अगस्त को 21 प्रत्याशियों की पहली सूची की घोषणा कर दी थी।

इन सीटों पर बीते कई साल से भाजपा चुनाव नहीं जीत पाई थी। इन 21 सीटों में से भाजपा ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा को यहां प्रचार-प्रसार का भरपूर समय मिला। साथ ही यहां बड़ी चुनावी सभाएं भी आयोजित की गई। पहली सूची की 11 सीटों पर भाजपा को हार मिली है। हालांकि भाजपा जीत हुई सीटों को बड़ी उपलब्धि बता रही है। तीन माह पहले 21 प्रत्याशियों की घोषणा के बाद से कांग्रेस पर भी दबाव बढ़ गया था, जिसको लेकर कांग्रेस को भी अपनी रणनीति बदलनी पड़ गई।

बस्तर और सरगुजा संभाग की 26 सीटों में 22 सीटों पर कब्जा :

इधर, भाजपा प्रत्याशियों को अपनी सीटों पर प्रचार करने का भरपूर समय मिला। इस रणनीति का लाभ भी भाजपा को मिला। 2018 के चुनाव में आदिवासी बेल्ट से भाजपा लगभग साफ हो गई थी। इस बार भाजपा ने बस्तर और सरगुजा संभाग की 26 सीटों में 22 सीटों पर कब्जा किया है। भाजपा को पूरे राज्य में अप्रत्याशित जीत मिली है।

बस्तर सधा तो मिल गई सत्ता :

कहा जाता है कि सत्ता तक पहुंचने का मार्ग बस्तर से तय होता है। इस बार भी ठीक यही सिद्ध हो रहा है। बस्तर की आठ सीटों पर भाजपा आई है। सरगुजा संभाग की सभी 14 सीटें भाजपा को मिल गई है। बस्तर तक सरकार की योजनायें पहुँचाने हो या अपनी बात रखना हो यह काफी कठिन होता है।

इन 21 सीटों पर तीन पहले पहले सूची हुई थी जारी :

प्रेमनगर, भटगांव, प्रतापपुर, रामानुजगंज, लुंड्रा, खरसिया, धर्मजयगढ़, कोरबा, मरवाही, सराईपाली, खल्लारी, अभनपुर, राजिम, सिहावा, डौंडीलोहारा, पाटन, खुज्जी-मोहला मानपुर, खैरागढ़, कांकेर, बस्तर। भाजपा को इन सीटों पर मिली जीत: प्रेमनगर से भूलन सिंह मरावी, भटगांव से लक्ष्मी राजवाड़े, प्रतापपुर से शकुंतला सिंह पोर्ते,रामानुजगंज से रामविचार नेताम, लूंड्रा से प्रबोध मिंज,कोरबा से लखनलाल देवांगन, मरवाही से प्रणव कुमार मरपच्ची, अभनपुर से इंद्रकुमार साहू, राजिम से रोहित साहू व कांकेर से आशाराम नेताम।