रायपुर : छत्तीसगढ़ में चुनाव का परिणाम आये आज 5 दिन हो गये लेकिन अभी तक सीएम चेहरे का कोई पता नहीं है, आम जनता लगातार उत्सुक है कि तीनों राज्यों में मुख्यमंत्री कौन बनेगा ? मुख्यमंत्री के चेहरे पर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है। माना जा रहा है कि शुक्रवार को पार्टी हाईकमान मुख्यमंत्री को लेकर निर्णय ले सकता है। जबकि दूसरी तरफ प्रशासन ने शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू कर दी है। खबरों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ की नई सरकार की शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। खबर यह भी है कि छत्तीसगढ़ में 12 दिसंबर तक मुख्यमंत्री शपथ ले सकते हैं। अब इंतजार इस बात का है कि केन्द्रीय समिति किसे मुख्यमंत्री बनाती ह?
इंडोर स्टेडियम में हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह :
माना जा रहा है कि पीएम मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रचंड जीत के लिए प्रदेश की जनता को धन्यवाद देंगे। भाजपा ने शपथ ग्रहण समारोह लेकर अपनी भव्य तैयारी शुरू कर दी है। राजधानी के साइंस कालेज मैदान, इंडोर स्टेडियम या फिर नवा रायपुर के व्यापार विहार में शपथ ग्रहण समारोह पर विचार किया जा रहा है। वैसे उम्मीद है कि शपथ ग्रहण समारोह इंडोर स्टेडियम में हो सकता है। इसके पीछे मौसम भी एक बड़ी वजह हो सकता है। जानकारी के अनुसार अभी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर दिल्ली में हैं। वे पर्यवेक्षक के साथ रायपुर आ सकते हैं, जिसके बाद मुख्यमंत्री के चेहरे पर विचार किया जा सकता जा सकता है।
सभा में पीएम मोदी ने कहा था, मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण का न्योता देने आया हूं :
पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था, मैं चुनाव प्रचार करने नहीं आया हूं। चुनाव आप जीत रहे हैं। 3 दिसंबर के बाद मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण का न्योता देने आया हूं। उम्मीद है कि शपथ ग्रहण में पीएम मोदी आ सकते है।
चुनाव में भाजपा को मिला है स्पष्ट बहुमत :
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। भाजपा को 54 व कांग्रेस को 35 सीटें मिली हैं, वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस को सरगुजा व रायपुर में सभी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है। 2013 में भाजपा को 51 सीटें मिली थी, छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद भाजपा की यह चौथी और सबसे बड़ी जीत है।
रमन सिंह ने बताया विधायक दल चुनेगा अगला नेता :
छत्तीसगढ़ में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को लेकर रमन सिंह ने कहा कि ‘विधायक दल की बैठक के लिए तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं, यह तीनों पर्यवेक्षक विधायकों से सुझाव लेंगे, इसके बाद विधायक दल ही नियुक्ति करेगा। केंद्र की सहमति से विधायक दल का नेता चुनेंगे। उन्होंने कहा कि अभी किसी का नाम तय नहीं हुआ है, जब तक सलाह मशवरा नहीं होगा तब तक कहना मुश्किल है, अभी सभी नाम चर्चा में है।
लोकसभा चुनाव को लेकर सरकार गठन किए जाने के सवाल पर कहा कि’ छत्तीसगढ़ में पिछले बार से बेहतर रिजल्ट आएंगे, 11 की 11 सीटें जीते इस बड़े लक्ष्य को लेकर सरकार का गठन किया जा रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर भाजपा के पोस्टर में न होने को लेकर कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ और महतारी के प्रति सम्मान राजनीतिक पार्टी सीमा से हटकर है, छत्तीसगढ़ के लोगों के मन में उनका स्थान है।’