हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिये इन प्राकृतिक चीजों का करें इस्तेमाल, नहीं पड़ेगी दवा की जरूरत।

स्वास्थ्य : अधिकतर बीमारियों में मुख्यतौर पर खान-पान और परहेज ही इलाज होती है, सर्दियों में शारीरिक व्यायाम कम हो जाता है। शरीर में विटामिन डी और दूसरे पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। ऐसे में ब्लड प्रेशर हाई होने का खतरा बढ़ जाता है। ठंड में बीपी को कंट्रोल रखने के लिए डाइट में कुछ खास चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। आपको मैग्नीशियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना जरूरी है। उच्च रक्तचाप सिर्फ दवा ही नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने से भी नियंत्रित हो सकता है। आइये आज हम आपको ऐसे 5 खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं जो बीपी को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

पत्तेदार साग – सर्दियों में पत्तेदार साग जरूर खाने चाहिए। पालक, बथुआ, सरसों का साग और दूसरे हरे पत्ते के साग पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। साग में पोटेशियम और नाइट्रेट और विटामिन पाए जाते हैं, जो रक्त वाहिकाओं को आराम देने में मदद करते हैं। इससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।

बैरीज- ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए डाइट में बैरीज जरूर शामिल करें। आप स्ट्रॉबेरी, रास्पबैरी, ब्लू बैरी या दूसरी बैरीज का सेवन कर सकते हैं। बैरीज में एंटीऑक्सिडेंट और फ्लेवोनोइड से भरपूर होती हैं। स्ट्रॉबेरी खाने से ब्लड फ्लो में सुधार आता है। इसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है।

चुकंदर- ठंड में चुकंदर का सीजन होता है। चुकंदर खाने से शरीर में खून की कमी को पूरा किया जा सकता है। बीटरूट में भरपूर आयरन पाया जाता है जिससे हीमोग्लोबिन की मात्रा ठीक रहती है। इसमें हाई नाइट्रेट सामग्री होने की वजह से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। आप सलाद, सूप या फिर सब्जी के रूप में इसे खा सकते हैं।

दलिया- दलिया जिसे ओटमील भी कहते हैं बहुत ही फायदेमंद होता है। दलिया फाइबर से भरपूर होता है। जई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखकर और लंबे समय तक पेट फुल होने वाली फीलिंग देता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। ओटमील वजन घटाने में भी मदद करता है।

केला- सबसे सस्ता लेकिन सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद फल है केला। रोजाना केला खाने से शरीर को अच्छी मात्रा में पोटेशियम मिलता है। केला खाने में सोडियम के लेवल भी कंट्रोल रहता है। इसके सेवन से हेल्दी ब्लड प्रेशर को मेंटेन करने में मदद मिलती है।