कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से IT को मिले 220 करोड़ रूपये से ज्यादा, नोट गिनते – गिनते मशीन थक गई, इकठ्ठा नोट जब्ती में यह सबसे बड़ी रकम।

भुबनेश्वर (ओड़िसा) : झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू चर्चा में हैं। धीरज साहू कांग्रेस पार्टी के नेता हैं और झारखंड से राज्यसभा सांसद हैं। साथ ही उनकी एक पहचान बिजनेसमैन की भी है। वह उद्योगपति परिवार से आते हैं। 1977 में राजनीति में आए, 1978 में जेल भरो आंदोलन के दौरान सक्रिय रहे। साल 2009 में पहली बार राज्य सभा सांसद बने थे।आयकर विभाग ने तीन राज्यों में उनसे जुड़े आधा दर्जन ठिकानों पर बुधवार को छापेमारी की। छापेमारी में बड़े पैमाने पर पैसे की जब्ती हुई है, कहा जा रहा है कि नोटों की संख्या इतनी अधिक होने के कारण एक बार को मशीनों ने भी काम करना बंद कर दिया था मानों जैसे मशीनें थक गई हों। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से आयकर विभाग को 200 करोड़ से अधिक नगद मिला है, जिसमें 100, 200 और 500 के बेहिसाब नोट पकड़े गये है।

आयकर विभाग को नोटों को गिनवाने के लिए मशीनें मंगवाई। आयकर विभाग ने झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में छापामार कार्यवाही की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयकर विभाग की कार्यवाही पर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि जनता से लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है।

जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के 10 ठिकानों पर छापमार कार्यवाही की। इस दौरान परिसरों में आयकर विभाग को अलमारियों में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की नगद राशि मिली है। आयकर विभाग को यह ओडिशा के कई स्थानों पर छापेमारी के दौरान मिली है। रिपोर्ट्स की मानें तो आयकर विभाग की कार्यवाही 6 दिसंबर से चल रही है।

पिछले तीन दिनों से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ओडिशा के एक डिस्टिलरी ग्रुप (शराब बनाने वाले समूह से जुड़ी अलग-अलग कंपनियों) पर लगातार छापेमारी कर रहा है. छापेमारी के आज तीसरे दिन कैश से भरे 156 बैग बरामद किए गए हैं। डिस्टलरी ग्रुप पर टैक्स चोरी के आरोप हैं। तीसरे दिन करीब 20 करोड़ रुपये गिने गए, इस तरह आयकर विभाग ने अब तक कुल 220 करोड़ रुपये बरामद कर लिए हैं। छापेमारी के तीसरे दिन नगद रुपयों से भरे 156 बैग बरामद किए गए हैं। आयकर विभाग के ये छापे संबलपुर, बोलांगीर, टिटिलागढ़, बौध, सुंदरगढ़, राउरकेला और भुवनेश्वर में जारी हैं। डिस्टलरी कम्पनी ने अब तक छापे को लेकर कुछ भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।

‘इतनी नकद बरामद होते हुए कभी नहीं देखा’ :

बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज पश्चिमी ओडिशा से ऑपरेट करती है और यह देश की सबसे बड़ी शराब बनाने और बेचने वाली कंपनियों में से एक है। ओडिशा के इसके बोलांगीर ऑफिस पर छापेमारी के दौरान कल ही लगभग 200 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए थे। पूर्व आईटी कमिश्नर शरत चंद्र दास ने कहा है कि यह ओडिशा में आयकर विभाग की अब तक की सबसे बड़ी नकदी जब्ती हो सकती है। दास ने कहा है कि उन्होंने राज्य में इतनी बड़ी मात्रा में नकद बरामद होते हुए कभी नहीं देखा। नगद जब्ती के मामले में यह आज तक की सबसे बड़ी रकम है। IT विभाग की कार्यवाही अब भी जारी है।