MACHIS MEDIA EXCLUSIVE : नई सरकार तक हम पहुँचायेंगे आपकी मांगे, आपकी उम्मीद होगी पूरी, पढ़ें यह खबर।

रायपुर : नई सरकार बनने के बाद से आम जनता में उत्साह का माहौल है, भाजपा द्वारा की गई घोषणायें अपनी जगह पूरी होंगी, लेकिन हम आम जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुँचायेंगे, हमने दो दिन पूर्व जनता से मांगे पूछी थी, आम लोगों ने सरकार से अपनी मांगे की है, उसी विषय में हमारे पास जो मांगे आई है हम उन्हें सरकार के पास पहुँचायेंगे और उन्हें पूरा करवाने का प्रयास करेंगे, आपकी यह मांगे नई जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाई जायेंगी, जिसमें निम्न मांगे जनता द्वारा उठाई गई है, अगर आपकी भी कोई मांग हो तो हमें जरुर भेजें, ध्यान रखें आपकी मांगे प्रशासनिक होनी चाहिये निजी नहीं।

नई सरकार से आम जनता द्वारा की जाने वाली मांगे :

  1. चंदखुरी स्थित भगवान राम की मूर्ति को बदलना, यह मूर्ति जनभावनाओं के अनुरूप नहीं।
  2. राजधानी में वन बोर्ड पालिसी लागू की जाये, जिसमें दुकान की चौखट से बाहर कोई सामान ना निकाला जाये, दुकान के फ्रंट जितनी लम्बाई का एक ही बोर्ड लगा हो जिसकी ऊंचाई सिर्फ 3 या 4 फुट हो, इसके अलावा दूसरा कोई भी दुकान का बोर्ड ना लगे। 5 फुट तक छज्जा बाहर निकालने की अनुमति हो बस।
  3. रोहिंग्या, अवैध बांग्लादेशी घुसपैठिये की पहचान कर उन्हें राज्य से बाहर किया जाये।
  4. ऑटो चालकों का वेरिफिकेशन हो उनके बेतरतीब वाहन चालन और कही भी सवारी बैठाने पर रोक लगाई जाये।
  5. पुरानी सरकार में बंदरबांट तरीके से दी गई नौकरियों की जांच हो और उनकी जगह योग्य युवाओं को रोजगार दिया जाये
  6. अपराधियों और नशे पर लगाम कसी जाये। आम आदमी भय में जीता है।
  7. नगर निगम में यूजर टैक्स वापस हो। जिन लोगों को जबरिया टैक्स बढ़ाकर वसूली की गई थी, उसका निदान हो।
  8. राजधानी में लगातार चोरियां हो रही है, पुलिस पेट्रोलिंग बढाई जाये।
  9. बदहाल ट्राफिक व्यवस्था में सुधार हो, डिवाइडर पर रेडियम लगाया जाये, वाहनों की रफ़्तार पर लगाम लगाई जाये। डिवाइडर के सीधे कट बंद किये जाये।
  10. राजधानी के तालाबों के आस-पास बने मकानों की नपाई – जोखाई करवाकर उनके कब्जे हटाये जाये।
  11. राजधानी में भाटागांव बस स्टैंड में पार्किंग बंद होने के साथ मेकाहारा समेत अन्य आवश्यक सरकारी जगहों पर पार्किंग ठेके रद्द करके नये सिरे से आबंटित किये जायें, यहाँ अतिरिक्त वसूली और गुंडागर्दी होती है। शास्त्री बाजार में वसूली बंद हो। मेकाहारा में गरीब इलाज कराते है पार्किंग के कारण उन्हें आर्थिक चपत लगती है।

उपरोक्त मांगे शामिल कर ली गई है, इनके अलावा अन्य कोई उचित मांगें हों तो ही बतायें।