शाहरुख़, अजय और अक्षय को हाईकोर्ट ने दिया नोटिस, इस मामले में फंसे तीनों कलाकार।

प्रयागराज (उ.प्र.) : अधिवक्ता मोतीलाल यादव की तरफ से दाखिल की गई थी याचिका। इस याचिका में भारत सरकार के द्वारा पद्मश्री सम्मान से सम्मानित कलाकारों के द्वारा गुटखा का प्रचार किया जा रहा है हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच की ओर से शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन को नोटिस जारी किया गया है। पान मसाला कंपनियों के विज्ञापन करने के मामले में यह नोटिस जारी हुआ है। केंद्र सरकार के वकील ने इस अवमानना याचिका पर लखनऊ पीठ को इस अपील को खारिज करने की अर्जी भी दी।

इस दिन होगी सुनवाई :

केंद्र सरकार के वकील ने लखनऊ पीठ को ये भी बताया कि इस मामले की सुनवाई उच्चतम न्यायालय भी कर रहा है। इस वजह से इस याचिका को खारिज कर दिया जाए। न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान की एकल पीठ ने इस अवमानना याचिका को पारित किया है। साथ ही अगली सुनवाई के लिए 9 मई, 2024 की तारीख को निर्धारित कर दिया गया है। कलाकारों द्वारा गुटखे के विज्ञापन को लेकर कई लोगों ने विरोध किया है। क्यूंकि कलाकारों की देखादेखी आम युवा भी वहीँ काम करते है, जबकि उन्हें ये मालूम नहीं होता, कलाकार जो काम कर रहे है वह वास्तविक नहीं होता बल्कि तकनिकी दृश्य होता है।

न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान की पीठ ने पहले केंद्र सरकार को याचिकाकर्ता के प्रतिवेदन पर निर्णय लेने का निर्देश दिया था. दलील दी थी कि इन अभिनेताओं के खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए जिन्हें उच्च सम्मान दिए गए हैं, लेकिन वे गुटखा कंपनियों के लिए विज्ञापन कर रहे हैं।

केंद्र सरकार को मिला नोटिस :

इस मामले के याचिकाकर्ता ने कहा कि 22 अक्टूबर को सरकार को प्रतिवेदन दिया गया था, लेकिन मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई। इसके बाद अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार के कैबिनेट सचिव को नोटिस जारी किया था।

शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से उप सॉलिसिटर जनरल एसबी पांडे ने बताया कि केंद्र ने अक्षय कुमार, शाहरुख खान और अजय देवगन को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। वहीं, अदालत को यह भी जानकारी दी गई कि अभिनेता अमिताभ बच्चन ने करार रद्द करने के बावजूद उन्हें विज्ञापन में दिखाने पर संबंधित पान मसाला कंपनी को कानूनी नोटिस भेजा है।

2019 में अजय देवगन से उनके एक कैंसर पीड़ित फैन ने की भावुक अपील :

नानकराम नाम के एक कैंसर मरीज ने उनसे लोगों के हित में तंबाकू का प्रचार न करने की सार्वजनिक अपील की थी। दिलचस्प बात यह है कि नानकराम कथित रूप से अजय देवगन के फैन है। यही नहीं इसके लिए उन्होंने करीब 1000 की संख्या में पैम्फलेट्स छपवाए। जिन्हें, शहर के सांगानेर, जगतपुरा और उसके आसपास के इलाकों के घरों की दीवारों पर देखा जा सकता हैं। इन पैम्फलैट्स की मदद से नानक राम कहते हैं शराब, सिगरेट और तंबाकू जैसी चीजों के विज्ञापन हानिकारक हैं। इसके सेवन के कारण उनका जीवन बर्बाद हो गया। अब वह बोल तक नहीं सकते।

जयपुर के रहने वाले नानकराम एक कैंसर मरीज थे (वर्तमान में जानकारी अपुष्ट)। उन्होंने समाज के हित में तंबाकू उत्पादों का विज्ञापन नहीं करने की सार्वजनिक अपील की थी। मरीज के मुताबिक वो खुद भी अजय देवगन का फैन है। नानकराम के मुताबिक वो उसी उत्पाद का इस्तेमाल करता था जिसका विज्ञापन अजय देवगन करते हैं। काफी वक्त के बाद उसे एहसास हुआ कि तंबाकू उसकी और उसके परिवार की जिंदगी को खबर कर रहा है।

पीड़ित के बेटे ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, ‘कुछ साल पहले ही मेरे पिता ने तंबाकू चबाना शुरू किया और उसी ब्रांड का प्रयोग करते थे जिसका विज्ञापन अजय देवगन करते हैं। मेरे पिता देवगन से प्रभावित थे, जांच में उन्हें कैंसर की बीमारी से पीड़ित पाया गया है, उनका मानना है कि इतने बड़े स्टार को इस तरह के उत्पादों का विज्ञापन नहीं करना चाहिए।’