रायपुर : बाल सुधार केंद्र से हत्या और बलवा में शामिल नाबालिग रविवार को सुबह छह बजे सभी कमरे की खिड़की तोड़कर भाग गए थे। राजधानी के माना स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से फरार इन सात नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को पुलिस ने रायपुर से 45 किमी दूर राजिम से पकड़ा है। ये सभी हत्या, जानलेवा हमला जैसे मामलों में बाल सुधार गृह में बंद थे। जिसके बाद माना थाना में फरारी की धाराओं में मामला दर्ज कर पतासाजी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को आरोपियों के राजिम में होने की सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सभी को गिरफ्तार किया।
दो वर्ष पूर्व हत्या के केस में भेजे गए थे सुधार गृह :
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरार होने वाले तीन आरोपी दो वर्ष पूर्व हत्या के केस में बाल सुधार गृह भेजे गए थे। वहीं हत्या के प्रयास के चार आरोपी गुढ़ियारी और रामनगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। सभी एक-दूसरे के परिचित हैं। जानकारी के अनुसार गुरुवार को मारपीट और बलवा के बाद सातों ने एक साथ भागने की योजना बनाई थी। रविवार को ज्यादा सुरक्षा नहीं रहती है। यह उन्हें पहले से ही पता था। जिसका फायदा उठाते वो सातों खिड़की तोड़कर भाग निकलेली। इसके बाद पीछे की झाड़ियों में छिपते-छिपाते हुए जोरा तक पहुंचे और वहां से आटो पकड़कर भाग गए। जिसके बाद पता चलने पर पुलिस ने उन्हें राजिम से पकड़ा।