बदलते मौसम में जरुरी है खान-पान का बदलाव भी, इस मौसम में पालक का जूस सेहत के लिए है रामबाण, दूर होंगे ये रोग….।

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिये जागरूक बहुत जरुरी है, आजकल जहाँ खान-पान में सभी प्रकार के विटामिन की कमी है, वहीँ इनके लिये जागरूक होना और भी ज्यादा जरुरी है। सर्दियों में पालक का सेवन हर कोई करता है। क्या आपको पता है कि यह जितना स्वाद में अच्छा है, उतना ही सेहत के लिए भी अच्छा होता है। इसका सेवन रोज करने से आप कई बीमारियों को दूर कर सकते हैं। इसका रोज सेवन करने के लिए आप अपने डाइट में पालक के जूस को शामिल कर सकते हैं। आंवला और पालक इस मौसम के दो खास सब्जबाग है, जो विटामिन की कमी को तेजी से पूरा करते है।

जानिये सर्दियों में पालक का जूस पीने के फायदे :

  • पालक का जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पालक के जूस को पीने से बीपी संतुलित रहता है, क्योंकि इसमें नाइट्रेट की मात्रा बहुत अधिक होती है। पालक में पोटेशियम होने की वजह से यह ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी अच्छा होता है।
  • पालक के जूस में विटामिन ए, ल्यूटिन और जैक्सैंथिन होता है, जिससे आंखों को बहुत फायदा पहुंचता है। पालक के जूस को रोज पीने से आंखों की रोशनी अच्छी होती है।
  • पालक का जूस कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए बहुत ही अच्छा होता है। इसमें फाइबर बहुत अधिक होता है, जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसको रोज पीने से मल त्यागने में आसानी होती है।
  • पालक में विटामिन के होने की वजह से यह हड्डियों को भी मजबूत करता है। सर्दियों में हड्डियों के दर्द को खत्म करने के लिए पालक का जूस रोज पाना चाहिए।
  • पालक का जूस पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। पालक में आयरन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। ऐसे में इसका सेवन रोज करने से रेड ब्लड सेल्स बनती हैं, जिससे शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है।

स्वास्थ्य मानव की बहुमूल्य निधि है। स्वास्थ्य मानव जीवन की कार्य क्षमता को प्रभावित करता है तथा ये एक सुखी जीवन की आधार शिला भी है। निजी स्तर पर मानव अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान नही देता जब तक वो अस्वस्थ नही हो जाता है। मानव जीवन में सम्पत्ति, इज्जत, शक्ति ज्ञान तथा सुरक्षा से अधिक महत्वपूर्ण उत्तम स्वास्थ्य है। जरूरत है ईलाज करवाने से बेहतर की आप पहले ही परहेज करें, और अपनी स्वास्थ्य सम्बन्धी जरूरतों को समझकर समय पर पूरा करें।