रायपुर : एअरपोर्ट में यात्रा करते समय यात्री के सभी सामानों की जांच होती है और उनके सामानों को सीलबंद किया जाता है, तो क्या ऐसी स्थिति में कोई घटना को अंजाम दे सकता है, समान्य तौर पर ऐसा होना मुश्किल है’, लेकिन ऐसी ही एक घटना में यात्री के सिल बंद बेग से लाखों के गहने पार हो गये। जानकारी के अनुसार हवाई यात्रा के दौरान एक यात्री के बैग से चार लाख से ज्यादा के गहने चोरी हो गए। यात्री को अपने घर पहुंचने के बाद चोरी का पता चला। इसकी शिकायत उसके द्वारा माना थाने में की गई है। पुलिस के मुताबिक उत्तराखंड निवासी शेखर कुमार सिंह अपनी मां के साथ विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाईट से गुरुवार को दिल्ली से रायपुर पहुंचे।
जिसके बाद वे अपना सूटकेस लेकर घर चले गए। घर में सूटकेस खोलने पर पता चला कि उसमें से 4 लाख रुपए से ज्यादा के गहने और 20 हजार रुपए की नकदी गायब है। सूटकेस में एयरलाइंस की सील लगी थी। इसकी शिकायत उन्होंने माना पुलिस थाने में की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से यात्री सकते में है।
पीड़ित ने रायपुर एयरपोर्ट से ही चोरी की आशंका जताई :
पीड़ित की शिकायत के मुताबिक सूटकेस से चोरी की घटना रायपुर एयरपोर्ट में ही होने की आशंका है। उनका दावा है कि एयरपोर्ट में उनका सामान उन्हें काफी देर बाद मिला था। इससे शक है कि बैग से रायपुर एयरपोर्ट में ही गहने और नकदी निकाले गए हैं। हालाँकि शिकायत मिलने के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस घटना को किसने अंजाम दिया और कैसे दिया तहकीकात के बाद ही सामने आ पायेगा।