एक्टर श्रेयस तलपड़े को पड़ा दिल का दौरा। पत्नी ने बताई कैसी है हालत, फैंस से की ये गुजारिश।

 मुंबई (महाराष्ट्र) : प्रसिद्ध अभिनेता श्रेयस तलपड़े को एक फिल्म की शूटिंग से घर लौटने के बाद दिल का दौरा पड़ा। यह घटना शूटिंग पूरी होने के बाद सामने आई, जिसके बाद उन्हें मुंबई में बेलेव्यू अस्पताल में तत्काल भर्ती कराया गया। उन्होंने ‘इकबाल’, ‘अपना सपना मनी मनी’, ‘ओम शांति ओम’, ‘गोलमाल रिटर्न्स’, ‘गोलमाल 3’, ‘हाउसफुल 2’ और ‘गोलमाल अगेन’ समेत कई फिल्मों में काम किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार,  श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा पड़ा है। मुंबई में एक शूटिंग पूरी करने के तुरंत बाद यह घटना घटी, जिससे वह बेहोश हो गए। फिलहाल, अभिनेता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके मैनेजर के अनुसार, ब्लड प्रेशर में अचानक वृद्धि हुई। जिसके बाद उन्हें एंजियोप्लास्टी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

श्रेयस तलपड़े बिल्कुल स्वस्थ थे :

खबरों के अनुसार, श्रेयस तलपड़े एक दम स्वस्थ थे। एक्टर अक्षय कुमार के साथ आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग में थे, हालांकि, गुरुवार को काम के बाद घर लौटने पर अभिनेता ने बेचैनी की शिकायत की हुई, इसके बाद, उसकी पत्नी उन्हें अस्पताल ले जाने लगी, जहां वह रास्ते में बेहोश हो गए। चेकअप के दौरान उन्हें हार्ट अटैक का प्रॉब्लम पता चला।

हालत अब स्थिर है तुरंत मिला इलाज :

उनकी दीप्ति तलपड़े ने फैंस को धन्यवाद कहने के अलावा बताया कि किस तरह से तुरंत इलाज मिला, जो उनके पति के लिए कारगर साबित हुआ। साथ ही ये भी बताया कि फैंस की दुआएं काम आईं। इतना कहने के अलावा उन्होंने सभी फैंस से एक गुजारिश भी की है। वहीं कई इंस्टाग्राम यूजर्स लगातार कमेंट करके एक्टर की तबीयत जल्द सही होने की कामना कर रहे हैं।

पत्नी ने की फैंस से गुजारिश :

दीप्ति तलपड़े ने अपने पति एक्टर श्रेयस तलपड़े की हेल्थ अपडे साझा करते हुए इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘प्रिय दोस्तों और मीडिया, मेरे पति की बिगड़ी तबीयत के बाद आप सभी लोगों ने जिस तरह से दुआएं और फिक्र जाहिर की उसके लिए मैं आप सभी की तहे दिल से आभार जाहिर करती हूं। मुझे यह बताते हुए राहत महसूस हो रही है कि उनकी हालत अब स्थिर है और कुछ दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जायेगी। मेडिकल टीम उनका खास ध्यान रख रही है और यही खास ध्यान और समय पर मिला इलाज काफी कारगर रहा। हम विशेषज्ञों की खास देखरेख के लिए आभारी हैं। आप सभी से गुजारिश है कि हमारी प्राइवेसी का ख्याल करें, क्योंकि अभी उनकी रिकवरी जारी है। आप लोगों का सपोर्ट और सहयोग हमें हिम्मत देता है। आपकी, दीप्ति श्रेयस तलपड़े।’