चंदौली (उ.प्र.) : चंदौली के आस-पास के क्षेत्रों शादी करके ठगने वालों का गैंग सक्रिय है। चंदौली में दूल्हा ससुराल से दुल्हन को विदा कराकर घर के लिए तो निकला लेकिन रास्ते में ही कुछ ऐसा हो गया कि उसके होश उड़ गए। जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ लुटेरी दुल्हन ने अजीबो-गरीब कारनामा कर दिया है। यहां पर एक दुल्हा शादी करके अपनी दुल्हन को घर लेकर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में दुल्हन ने टॉयलेट करने के बहाने से गाड़ी से उतर गई। इसके बाद दुल्हन और उसके साथी के साथ मौका देखकर फरार हो गई। दूल्हे पक्ष से दिए गए लगभग 80 हजार रूपये नकदी और सोने के आभूषणों को भी अपने साथ ले गई। वहीं, बुधवार को पीड़ित पक्ष सदर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
चंदौली की रहने वाली है लूटेरी दुल्हन :
दरअसल बदायूं जिले के चरबाना थानाक्षेत्र के नवई गांव निवासी संदीप को उनके रिश्तेदार ने चंदौली में शादी कराने के लिए आमंत्रित किया था। मंगलवार को संदीप अपने रिश्तेदारों के साथ कार से चंदौली पहुंचा। यहां पूजा गुप्ता नाम की लड़की को शादी के लिए सैयदराजा बाजार के आसपास सामान की खरीददारी कराई। इसके बाद सदर कोतवाली के कोड़रिया गांव स्थित एक मंदिर पर दोनों पक्ष पहुंचे। यहां दूल्हा और दुल्हन की शादी कराई गई।
मौके देखकर फरार हुई दुल्हन :
इसके बाद राजी- खुशी दुल्हन की विदाई कर दी गई। ससुराल जाते समय जिला मुख्यालय के पास दुल्हन टॉयलेट का बहाना बनाकर गाड़ी से उतर गई। युवती ने बड़ी ख़ुशी से शादी की और मौका पाते ही रकम और जेवरात लेकर फरार हो गई। काफी देर बाद भी जब दुल्हन नहीं लौटी तो इसके बाद दुल्हे ने मौके पर जा करके देखा तो वहां पर दुल्हन नहीं थी। जिसके बाद बुधवार को पीड़ित पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचकर लुटेरी दुल्हन गैंग के खिलाफ थाने में शिकायत दी। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी चंदौली के वार्ड नंबर पांच निवासी चिकू और राजू ने कराई थी। इसके अलावा सुनीता नाम की एक महिला भी इन सब में शामिल थी।