सागर (म.प्र.) : हैवान हर जगह अपने कार्यों को अंजाम देने में लगे हुये, नवजात बच्चियों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक कहीं भी महिला वर्ग सुरक्षित नहीं है। शाहगढ़ में स्कूल से लौट रहीं नौवीं कक्षा की छात्रा से सामूहिक दुुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, इनके खिलाफ पुलिस कार्यवाही कर रही है। एक आरोपी काे छतरपुर से पकड़कर गुरुवार रात शाहगढ़ लाया गया। आरोपियों में एक नाबालिग लड़का भी शामिल है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया है।
मंदिर गई थी लड़कियां :
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शाहगढ़ थाना क्षेत्र निवासी शासकीय हाई स्कूल में कक्षा 9वीं में अध्ययनरत छात्रा अपनी सहेली के साथ सोमवार को दोपहर साढ़े तीन बजे मझघटिया स्थित मंदिर में दर्शन के लिए गई थी। पहाड़ी पर स्थित मंदिर के लिए दोनों लड़कियां जंगल के कच्चे रास्ते से जा रही थीं, तभी रास्ते में उन्हें आरोपी लड़के पीछा करने लगे। लड़की की सहेली डर कर वहां से दूसरे रास्ते से भाग गई। एक युवक ने लड़की को पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके साथ उसके साथी भी थे। जिन्होंने घटना को सामूहिक रूप से अंजाम दिया।
वीडियो वायरल करने की धमकी :
दुष्कर्म के बाद सभी आरोपी वहां से भाग गए। जैसे तैसे लड़की जंगल से सड़क की ओर आई तो वहां पर अमन के दोस्त साहिल और बिट्टू उसे पकड़े हुए थे। आराेपी सहेली का वीडियो बनाते हुए उसे धमका रहे थे और छेड़छाड़ कर रहे थे। इतना ही नहीं आरोपियों ने इसके बाद दोनों लड़कियों को बाईक पर बैठाकर जंगल की तरफ भी ले गए। लड़की ने बताया कि आरोपियों ने उनकाे उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देते हुए किसी को न बताने के लिए कहा और वहां से भाग गए। बड़ी मुश्किल से दोनों लड़कियां घर लौटी।
घटना के बाद दोनों लड़कियां अपने घर आ गई। डर के कारण उन्होंने किसी को नहीं बताया। इसके बाद अगले दिन जब लड़की के माता-पिता दिल्ली से मजदूरी कर वापस घर आए तो लड़की ने मां को सारी बात बताई, जिसके बाद परिजन लड़की को लेकर शाहगढ़ थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
नाबालिग सहित सात आरोपियों को भेजा जेल :
लड़की के बताये अनुसार पुलिस ने एक नाबालिग सहित कुल सात आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म करने, पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उन्हें जेल भेज दिया। छह आरोपियों को नजदीक क्षेत्र से और एक को छतरपुर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेशकिया गया है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। आरोपी अब जेल में है।
शाहगढ़ में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने 7 आरोपियों पर मामला कायम कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। : डा. संजीव उईके, एएसपी बीना