इंदौर (म.प्र.) चाचा की लगाई आग में एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई, ये दर्दनाक हादसा सामने आया है मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से, जहां एक मासूम बच्चे की आग में जलकर मौत हो गई है। दरअसल, मासूम बच्चे के चाचा ने कचरे के ढेर में आग लगाई थी जिसकी चपेट में आने से 3 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने चाचा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह हादसा लसूडिया थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ यह घटना हुई है।
यह है पूरी घटना :
लापरवाही के चलते कई बार छोटे-बड़े हादसे सामने आते रहते है, ऐसा ही एक हादसा लसूडिया थाना क्षेत्र से सामने आया है, जिस पर से पुलिस ने 3 वर्षीय बच्चे की मौत के बाद मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। लसूडिया पुलिस के मुताबिक मनोहर विरानी नाम का तीन वर्षीय बच्चा खेल रहा था, तभी नजदीक में उसके चाचा मनोहर कचरे को जला रहे थे। वहां बच्चा खेलते समय अचानक से कचरे की आग की चपेट में आ गया। जिसका करीबन एक माह से अधिक समय तक इलाज चला और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस पूरे मामले में पुलिस ने चाचा के ख़िलाफ़ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बच्चे की मौत के बाद से ही परिवार काफी सदमे में है, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही के कारण एक चाहते खेलते बच्चे की मौत हो गई, घर का चिराग बुझ गया, रो-रोकर माँ का हाल बुरा हो गया है।
इलाज के लिए अस्पलात में भर्ती कराया गया था :
खेलने के दौरान बच्चा अचानक कचरे में लगी आग के चपेट में आ गया था, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया था। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के माता-पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके चाचा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मृतक के चाचा की तलाश में जुटी हुई है। चाचा अभी फरार चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।