मस्जिद की दीवार पर “जय श्री राम” लिखने पर मचा बवाल, ये था मामला….।

अलीगढ़ (उ.प्र.) : अयोध्या में 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है, जिसको लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है। इसी दरमियान अलीगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां देहलीगेट चौराहे पर मौजूद मस्जिद पर कुछ लोगों ने जय श्रीराम के नारे लिख दिए। इस घटना के बाद क्षेत्र के मुस्लिम लोग भड़क गए। इस वाक्ये से हिंदू-मुसलमान दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों से बात की और समझौता कराया। मस्जिद पर लिखे नारे को मिटा दिया गया है। इसके बाद क्षेत्र में पुलिस को तैनात किया गया।

कार्यकर्ता लिख रहे थे ‘जय श्री राम’ :

अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। इस वजह से कार्यकर्ता इसकी खुशी मना रहे हैं, वह दीवारों पर जय श्रीराम लिख रहे हैं, जानकारी के मुताबिक भाजपा कार्यकर्ता शनिवार को दीवारों पर जय श्रीराम के नारे लिखते हुए आ रहे थे। इसी क्रम में उन्होंने एक दुकान की दीवार पर भी जय श्रीराम लिख दिया, बाद में पता चला कि यह दीवार मस्जिद की थी, जिसके बाद बवाल मच गया। फिर इस मामले में पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया :

इस मामले पर क्षेत्र के मुसलमानों ने आपत्ति दर्ज कराई और मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मामले को संभाला और दोनों समुदायों को समझाया। पुलिस ने मस्जिद की दीवार से जय श्री राम को पुतवा दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया जिसमें देखा जा सकता था कि भाजपा कार्यकर्ता मस्जिद की दीवार पर ‘जय श्री राम’ लिख रहा था। एक दूसरे मोहल्ले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला लगा था। इस पर भी जय श्री राम लिख दिया गया। इस घटना से मुसलमान काफी आक्रोशित हो गये थे, अभी मामले में माहौल शांत है।

पुलिस का बयान :

एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के हवाले से पता चला है कि “सूचना पर तत्काल मौके पर मुआयना किया गया। मस्जिद के बराबर में एक दुकान के ऊपर एक मजदूर द्वारा जो लिखा गया था, उसे तत्काल हटा दिया गया है। दोनों पक्षों में आपस में सौहार्द्रपूर्ण वार्ता हो गई है। मौके पर शांति है। लिखने वालों को वीडियो के आधार पर चिह्नित किया जा रहा है।” घटना को लेकर ज्यादा बवाल नहीं बढ़ पाया, विडियो के आधार पर पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है।