कोरबा : लोरमी में डिप्टी सीएम अरुण साव के स्वागत समारोह में मंच पर साथ खड़े होने की होड़ के चलते अचानक मंच भराभराकर गिर गया। हालांकि डिप्टी सीएम सुरक्षित हैं, उन्हें कोई चोट नहीं आई। शहर विधायक व छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन का मंत्री पद के शपथ लेने के बाद पहली बार शहर आगमन हुआ था। उनका जगह-जगह स्वागत सत्कार किया जा रहा था। भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। स्वागत समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन बाल बाल बचे। उनके मंच पर काफी भीड़ इकट्ठी हो गई थी।
खबर के अनुसार स्वागत समारोह में उनका मंच टूट गया। मंच टूटते ही मंत्री सहित तमाम नेता भी गिर पड़े। यह मामला कोरबा के टीपी नगर का है। दरअसल शुक्रवार को शपथ लेने के बाद नये नवेले मंत्री लखनलाल देवांगन कोरबा पहुंचे थे। स्वागत के दौरान ही मंत्री के साथ सभी नेता भी मंच पर चढ़ गये। लड्डूओं से तौलने के बाद माइक थामकर जैसे ही मंत्री लखनलाल देवांगन ने बोलना शुरू किया, पूरा मंच ही जमींदोज हो गया।
लखनलाल देवांगन बोल रहे थे… किरणदेव जिंदाबाद …जिंदाबाद…आज यहां पर…और फिर मंच टूट गया… वो तो खुशकिस्मति की बात रही कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आयी। आनन-फानन में मंच के नीचे खड़े लोगों ने मंत्री को बाहर निकाला। आयोजक मंडल हड़बड़ा गये, इस दौरान पूर्व मेयर जागेश लांबा, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, चुनाव संचालक अशोक चावलानी सहित अन्य नेता मंच पर चढ़ गए। माइक थामकर जैसे ही मंत्री लखनलाल देवांगन ने बोलना शुरू किया कि मंच अचानक ढह गयाl घटना का विडियो भी सोशल मिडिया पर वायरल हो गया।