मुंबई (महाराष्ट्र) : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कई बैंकों में बम रखने की धमकी ईमेल के जरिए मिली। ईमेल भेजने वाले ने खुद को ‘खिलाफत इंडिया’ से सम्बंधित होने का दावा किया है। धमकी देने वाले ने मुंबई में कुल 11 जगहों पर बम रखने की धमकी दी। जिनमें कई बड़े बैंकों के नाम बताये है। इस धमकी को लेकर उक्त अज्ञात व्यक्ति ने अपनी कुछ मांगे भी रखी है।
क्या है पूरा मामला जानें? :
आरबीआई कार्यालय को एक धमकी से भरा ईमेल आया, जिसमें कई जगहों पर बम रखने का दावा किया गया था। सूत्रों ने बताया कि ईमेल में लिखा था कि आरबीआई ऑफिस, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में बम रखा गया है। जिनको उड़ा दिया जायेगा। जिसको लेकर केन्द्रीय एजेंसियां हाई अलर्ट पर है।
ईमेल के माध्यम से उक्त व्यक्ति ने आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस्तीफे की मांग की है। मुंबई में कुल 11 जगह बम रखे होने की धमकी दी गई है। इस ईमेल के मुताबिक, धमाका आज दोपहर डेढ़ बजे के करीब होना था। हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। लेकिन विभागों द्वारा सतर्कता बरती जा रही है।
पुलिस ने सभी जगह जाकर जांच की लेकिन कहीं भी कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इस संदर्भ में MRA मार्ग पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये है वो ईमेल, जिसमें धमकी दी गई :
