रायपुर : 24 – 25 दिसंबर की रात सिविल लाईन क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पर चोरों ने धावा बोला था। चोर लाखों की चोरी करके भाग निकले थे और उन्होंने जाने से पहले चोरों ने कमरे में रखे डीवीआर व अन्य सामान में आग लगा दिया था, आग लगने से कमरे में धुआं भर गया। धुआं मकान के ऊपरी मंजिल में पहुंचा, तब परिवार वालों को जानकारी हुई, और परिजनों में हड़कम्प मच गया। पीड़ित परिवार ने 30 लाख रूपये से अधिक की चोरी की शिकायत सिविल लाइन थाने में की थी। अब उन चोरों को पुलिस ने पकड़ लिया है, उन चोरों के बारे में जन्कराप्को हैरानी होगी कि वो चोर कौन है?
इस मामले में पुलिस को मिला अहम सुराग :
सिविल लाइन इलाके में प्रापर्टी डीलर के घर हुई लाखों की चोरी में पुलिस को अहम सुराग मिला है। चोरी में घर की एक नौकरानी और उसके सहयोगी के शामिल होने की आशंका है। एक सीसीटीवी कैमरे में दोनों बैग ले जाते हुए दिख रहे हैं। प्रापर्टी डीलर ने एक एजेंसी के जरिए अपने घर में नौकरानी रखा था। पुलिस एजेंसी वाले से भी पूछताछ कर रही है। प्रापर्टी डीलर के घर दो युवतियां काम करती थीं। फिलहाल पुलिस को युवती और उसके साथी के बारे में पता चल गया है। उन्हें देर रात हिरासत में लेने की चर्चा है।
उल्लेखनीय है कि न्यू शांति नगर निवासी दीपक गाइन के तीन मंजिला आवास में अज्ञात चोरों ने शनिवार-रविवार 25 दिसंबर की रात धावा बोला था। अलमारी में रखे नकदी और गहने कुल 30 लाख से अधिक चुराकर चोर भाग निकले। जाते समय कमरे में आग भी लगा दिया। इससे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर और अन्य सामान पूरी तरह जल गया था। इससे उसके सीसीटीवी फुटेज भी नहीं मिल पाए थे। रात करीब 2 बजे धुंआ तीसरी मंजिल में पहुंचा, तब इसका खुलासा हुआ।
एजेंसी वाले से पूछताछ :
पीडि़त के घर दो युवतियां काम करती थी। दोनों को एक एजेंसी के जरिए उनके घर में काम के लिए भेजा गया था। इनमें से एक युवती घटना के बाद से रायपुर में नहीं है। उसका मोबाईल भी बंद है। एक सीसीटीवी फुटेज में वह युवती घटना के समय ही एक युवक के साथ बैग लेकर जाते हुए दिखी है। पुलिस को शक है कि युवती ने अपने किसी बाहरी साथी की मदद से चोरी की है। दूसरी ओर पुलिस ने काम करने के लिए मैनपॉवर सप्लाई करने वाली एजेंसी के संचालक से भी पूछताछ की है। पुलिस के मुताबिक मामले में अहम सुराग हाथ लगे। दोनों युवतियों ने इस काम को अंजाम दिया है, पुलिस उनकी पतासाजी में लगी है।