बिलासपुर : छोटे बच्चों पर बारीकी से ध्यान देना बहुत ही जरुरी होता है वो अबोध होते है। जानकारी के अनुसार कोटा क्षेत्र निवासी 10 वर्षीय किशोरी घर से भाग कर बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गई इसके बाद बच्ची बस में बैठकर रतनपुर पहुंची वह वहां घूम रही थी। उस अकेले घूम और खेल रही बच्ची पर एक भिखारी की नजर पड़ी और वह उसे अपने घर ले गया। दूसरे दिन भीख मांगने के बहाने उसने जंगल ले जाकर बच्ची के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। बच्ची की हालत देख कुछ लोगों ने उसे रतनपुर थाने पहुँचाया। बच्ची के बयान व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने भिखारी को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्यवाही कर रही है।
पुलिस के अनुसार 10 वर्षीय किशोरी कोटा क्षेत्र से भाग कर बिलासपुर पहुंच गई थी। बच्ची रेलवे स्टेशन पर थी, कुछ देर बाद वह वापस अपने जाने एक बस में बैठ गई। बच्ची कोटा क्षेत्र जाने की जगह रतनपुर पहुंच गई। रतनपुर में बच्ची को एक भिक्षा मांगने वाले ने देखा और उससे घर का पता पूछने लगा। बच्ची ठीक से अपने घर का पता नहीं बता पाई तो भिखारी बच्ची को अपने साथ घर ले गया। रात भर बच्ची भिक्षुक के घर में ही रही। सुबह भिक्षुक ने बच्ची को घर छोड़ने व भिक्षा मांगने का झांसा देकर अपने साथ रतनपुर के जंगल ले गया। जंगल में भिक्षुक की बच्ची पर नजर खराब हो गई और उसने बच्ची के साथ अप्राकृतिक कृत्य को अंजाम दिया। जहाँ बच्ची के साथ गन्दी हरकतों को अंजाम दिया जिससे बच्ची बहत सहम गई।
बच्ची की हालत बिगड़ने पर भिक्षुक वहां से भाग निकला। बच्ची को कुछ गांव वालों ने देखा और उसे लेकर रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। 10 वर्षीय बच्ची के साथ हुए अप्राकृतिक कृत्य की जानकारी लगते ही रतनपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। किसी तरह बच्ची के परिजनों का पता लगाया गया। बच्ची के परिजनों ने भिक्षुक के खिलाफ अपराध दर्ज कराया। रतनपुर पुलिस ने बच्ची की निशानदेही पर आरोपी भिक्षुक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है और बच्ची गहरे सदमें में है।
पहले भी घर से भाग कर शहर आई है बच्ची :
रतनपुर पुलिस ने 10 वर्षीया बच्ची के परिजनों से बात की तो पता चला बच्ची पहले भी घर से भाग कर बिलासपुर पहुंची है और फिर भिक्षा मांग कर घर लौट आया करती थी। इस बार बच्ची घर का पता भूल गई और भटक कर रतनपुर थाना क्षेत्र पहुंच गई थी। जिसके बाद परिजन भी लगातार परेशान थे, उसके बाद इस घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी सकते है।
10 वर्षीय बच्ची के साथ अप्राकृतिक कृत्य की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल उनके परिजनों का पता लगाया और फिर बच्ची से आरोपी की शिनाख्त करवा कर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी पर कार्यवाही की जा रही है। : देवेश राठौर, रतनपुर थाना प्रभारी