पुलिस जाँच के दौरान एक बाईक पर छै सवार, पकड़ में आने पर बताया ये कारण….। पुलिस ने भेजा ई-रिक्शा से।

कटनी (म.प्र.) लोग ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते बल्कि वो अपनी सुविधा को पहले देखते है, जबकि ट्रैफिक नियम उनकी सुरक्षा के लिये होते है। गुना में हुई बस दुर्घटना के बाद पुलिस का जाँच अभियान शुरू हो गया है। गुना की घटना के बाद लगातार वाहनों की जांच का अभियान चलाया जा रहा है। इस बस हादसे में 13 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई थी। कटनी की यातायात पुलिस ने पुलिस लाईन के पास मुख्य मार्ग पर बसों, चार पहिया व दोपहिया वाहनों की जांच की। जांच के दौरान यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडेय व उनकी टीम ने एक दाेपहिया वाहन रोका, जिसमें एक ही परिवार के छह लोग सवार थे। वजिसको देखकर पुलिस वाले भी अचंभित हो गए।

फुरकान अंसारी ने बताया पीरबाबा से कटनी अपने घर जा रहे हैं :

मोटर साइकिल पर अपने परिवार के साथ सवार कटनी निवासी फुरकान अंसारी ने बताया कि वे पीरबाबा से कटनी अपने घर जा रहे हैं। जिस पर यातायात पुलिस ने दो से अधिक सवारी दोपहिया में न बैठाने की हिदायत दी। साथ ही उनपर पांच सौ रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माने की कार्यवाही के साथ परिवार के सदस्यों को यातायात थाना प्रभारी ने ई-रिक्शा के माध्यम से घर भेजा। पुलिस ने उन्हें ऐसा ना करने की समझाईश भी दी।

गुना में हुई बस दुर्घटना के बाद जिला प्रशासन भी जागा :

राज्यभर में दो दिन से लगातार वाहनों की जांच की जा रही है। जिसमें विशेष रूप से बसों की फिटनेस, बीमा, परमिट के साथ उसमें उपलब्ध संसाधनों की जांच की जा रही है। शुक्रवार काे परिवहन विभाग ने यातायात पुलिस व कुठला पुलिस के साथ कटनी-बरही मार्ग और पन्ना मोड़ पर बसों की जांच की। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विमलेश गुप्ता की अगुवाई में सुबह से शुरू हुई जांच के दौरान 22 बसों को रोका गया और उनके दस्तावेज व उपलब्ध संसाधनों की जांच की गई। गुना अभी हाल ही में एक बस में भयंकर आग लग गई थी, और उसमें 13 यात्रियों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये थे, जानकारी के मुताबिक बस का फिटनेस नहीं करवाया गया था।