युवती जहाँ जाती वहीँ छेड़ने पहुँच जाता था बदमाश, फिर जब वाहन खराब हुआ तो खुला ये राज….।

रायपुर : एक युवती को बदमाश लगातार परेशान करता था, युवती जहाँ भी जाती थी बदमाश वहीँ पहुँच जाता था, जिसे युवती ने पहले इत्तेफाक समझा बाद में उसे कुछ समझ नहीं आता था , ऐसा कैसे हो रहा है? खबर के मुताबिक डीडीनगर थाना क्षेत्र में युवती को परेशान करने और छेड़खानी करने के लिये युवक ने अलग तरीका अपनाया। युवक ने उसकी दोपहिया में जीपीएस लगा दिया था। युवक उनके हर लोकेशन पर नजर रख रहा था। इसके बाद उसका पीछा कर उसे परेशान करता था। दोपहिया खराब होने पर युवती को अपने दोपहिया में जीपीएस लगे होने की जानकारी मिली। इसके बाद थाने में युवती ने रिपोर्ट दर्ज कारवाई। पुलिस ने आरोपित युवक निखिल जैन को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती से छेड़खानी करने के आरोप में सुंदरनगर, गोल चौक निवासी निखिल जैन को गिरफ्तार किया गया है। आपी निखिल और युवती दोनों फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर करते हैं। दोनों की दोस्ती हो गई थी। निखिल की हरकतों की वजह से युवती ने उससे दोस्ती तोड़ दी और नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद निखिल ने युवती को सबक सिखाने और परेशान करने उसकी गाड़ी में जीपीएस लगा दिया। इसके बाद उसका पीछा करने लगा। बार-बार वो युवती की लोकेशन पर वो पहुँच जाता था।

पुलिस के मुताबिक दूसरे जिले की 23 वर्षीया छात्रा डीडी नगर इलाके में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। कुछ समय पहले उसकी गोल चौक निवासी निखिल जैन से दोस्ती हो गई थी। बाद में छात्रा और निखिल का ब्रेकअप हो गया। दोस्ती के दौरान ही निखिल ने चुपके से छात्रा की दोपहिया में जीपीएस सिस्टम लगा दिया था और इसका एक्सेस अपने मोबाईल में ले लिया था। दोस्ती छूटने के बाद छात्रा ने उससे बातचीत करना और मिलना बंद कर दिया। इससे निखिल नाराज हो गया और वह छात्रा के पीछे पड़ गया।

गाड़ी खराब हुई, तब हुआ खुलासा :

पुलिस के मुताबिक इस बीच छात्रा की दोपहिया खराब हो गई। उसे सुधरवाने छात्रा एक मैकेनिक के पास ले गई। मैकेनिक ने दोपहिया को सुधारते समय कुछ पार्ट खोले। इस दौरान दोपहिया में एक जीपीएस डिवाइस लगा मिला। इस जीपीएस डिवाइस का एक्सेस निखिल ने अपने मोबाइल में ले रखा था। इससे छात्रा अपने दोपहिया वाहन से जहां भी जाती थी, निखिल को उसका पता चल जाता था। फिर वह उसी स्थान पर पहुंच जाता था। इसके बाद छात्रा को परेशान करता था। छात्रा ने पूरे मामले की शिकायत डीडी नगर थाने में की। पुलिस ने निखिल के खिलाफ छेड़खानी का अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। उसके मोबाइल की जांच की जा रही है।

छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी ने छात्रा की दोपहिया में जीपीएस डिवाइस लगा दिया था। इसका एक्सेस अपने मोबाईल में ले लिया था। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। – अविनाश सिंह, टीआई, डीडी नगर, रायपुर