बीमारी से बचने के लिये परहेज और सावधानी पहली जरूरत है, दिल की सेहत के लिए इन्हें करें अपने भोजन में शामिल….।

स्वास्थ्य : हर बीमारी में पहली आवश्यकता होती है परहेज और सावधानी, वहीँ आज के समय में हार्ट अटैक के मामले काफी बढ़ रहे हैं। ऐसे में दिल की सेहत का ख्याल रखना बहुत ज्यादा जरूरी है। सर्दी के मौसम में हार्ट अटैक की समस्या और भी गंभीर हो जाती है। इस मौसम में खास सावधानी रखने की जरूरत होती है। दिल के स्वास्थ्य पर पर हमारे खान-पान का सीधा प्रभाव पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि आपका खान-पान भी स्वास्थ्यवर्धक होना चाहिये। स्वस्थ हृदय के लिये हरी सब्जियां मददगार हो सकती हैं। हरी सब्जियों में फाॅलट, विटामिन, फाइबर और मिनरल भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इनके सेवन से कई बीमारियों से बचाव होता है। इन सब्जियों को आप आज से ही अपने खान-पान में शामिल कर लें। इनसे आपको बहुत सारी बिमारियों से बचाव होता है।

एक पालक जैसी सब्जी (Broccoli) :

ब्रोकली में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाईबर पाया जाता है। यह फ्री रेडिकल डैमेज और इंफ्लेमेशन को कम करता है। फाईबर, ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है, जिससे आर्टरीज डैमेज का खतरा कम होता है। इससे हार्ट अटैक और हाइपरटेंशन का खतरा भी कम होता है। यह दिल के बेहद लिए फायदेमंद है। इससे शरीर को आयरन की भरपूर मात्रा मिलती है।

पत्ता गोभी (Cabbage) :

पत्ता गोभी में एंथोसाइनिन पाया जाता है। यह गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार होता है। इससे दिल की बीमारियों में बचाव होता है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स, इंफ्लेमेशन के खतरे को भी कम करता है। पत्ता गोभी में विटामिन K पाया जाता है, जो रोगप्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। इससे शरीर को बिमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

गोभी (Kale) :

गोभी में विटामिन सी, विटामिन के, कैल्शियम, पोटेशियम और फाॅलेट पाया जाता है। यह दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। केल में फाईबर और ओमेगा 3 फैटी एसिड होती है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। यह दिल की बीमारियों का खतरा कम करता है। साथ ही कैंसर से बचाव में भी मददगार है। साथ ही कैंसर से बचाव के लिये गर्म खाना प्लास्टिक में रखने से बचें, साथ में डिस्पोजल सामानों का प्रयोग कम से कम करें।

गोभी (Cauliflower)

सर्दियों के मौसम में गोभी का सेवन खूब किया जाता है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। गोभी में विटामिन सी, फाॅलेट और फाइबर पाया जाता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कम होता है। यह आर्टरीज को हेल्दी रखता है। साथ ही यह हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार होता है।

मूली (Raddish)

सर्दियों में मूली का सेवन भी खूब किया जाता है। मूली में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर पाया जाता है। यह दिल को हेल्दी रखने में मददगार है। साथ ही यह ब्लड वेसल्स को भी हेल्दी रखता है।