महादेवघाट में युवक की चाकू मारकर हत्या, चारों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मारने आये थे उमेश को जान चली गई आशीष की।

रायपुर : राजधानी के डीडीनगर थाना क्षेत्र में 18 साल के आशीष बंजारे की हत्या मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों में बिट्टू यादव, मुकेश, रवि ठाकुर और छोटू यादव है। खबर के मुताबिक आरोपी महादेवघाट में एक युवक को मारने पहुंचे थे, लेकिन बचाव करने उसका दोस्त आ गया। आरोपियों ने उसी की चाकू मारकर हत्या कर दी। हमले में मृतक के दो साथी भी गंभीर हो गए। एक आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही थी जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया है। घायल और आरोपियों के बीच कुछ दिन पहले भी झगड़ा हुआ था।

पुलिस के मुताबिक रायपुरा निवासी 18 वर्षीय आशीष बंजारे अपने दोस्त उमेश मस्कोले, आकाश यादव के साथ रविवार को महादेवघाट में एक दुकान के पास बैठे थे। शाम करीब 4 बजे बिट्टू यादव और उसके तीन अन्य साथी उमेश को ढूंढते हुए पहुंचे। उमेश से उसकी पुरानी रंजिश थी। उमेश को देखकर सभी युवकों ने गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया। यह देखकर आशीष और आकाश उसे बचाने के लिए आरोपियों से भिड़ गए। आरोपियों ने आशीष पर ही चाकू से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। वहीँ उसकी मौत हो गई। चाकू के वार से उमेश और आकाश भी गंभीर रूप से घायल हो गए। खुलेआम चाकूबाजी होने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया। आसपास के लोगों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। सभी भाग निकले, लेकिन एक आरोपी छोटू यादव को लोगों ने पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही डीडी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

बतादें कि बदमाशों ने रविवार को शाम चार बजे दिनदहाड़े चाकू मारकर आशीष बंजारे की हत्या कर दी। इस हमले में दूसरा साथी उमेश मसकोले गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। जेल से छूटे दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ हमला किया। स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।

जेल में हुई दुश्मनी, छूटते ही भिड़े थे दोनों :

आरोपी बिट्टू और उमेश पंडरी क्षेत्र में एक युवक की हत्या के आरोप में जेल जा चुके हैं। दोनों के बीच जेल में ही दुश्मनी हुई थी। कुछ दिन पहले ही दोनों जेल से छूटे थे। दो दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद से बिट्टू उसकी तलाश में लगा हुआ था। रविवार को उमेश के महादेवघाट में होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद से आरोपी उसकी तलाश में पहुंचे थे। मृतक आशीष बंजारे और उसके साथी उमेश के खिलाफ भी थाने में पूर्व में मारपीट तथा अन्य अपराध को लेकर मामले दर्ज हैं। इसके साथ ही जिन लोगों के ऊपर हत्या करने के आरोप लगे हैं, उन पर भी अपराध दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक रवि ठाकूर तथा बिट्टू हत्या के आरोप में जेल में बंद थे। वहीँ इनके बीच दुश्मनी पनपी यही।

उमेश को मारने आए थे, आशीष की मौत :

आरोपी उमेश से बदला लेने के लिए पहुंचे थे। उसके साथ उसका दोस्त आशीष भी था। इसके चलते बदमाशों ने उमेश को जब मारने के लिए दौड़ाया, तब आशीष बदमाशों से भिड़ गया था, उसने बीच बचाव किया। इस पर बदमाशों ने आशीष के ऊपर भी चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।