रामानंद सागर की ‘शूर्पणखा’ अब दिखती हैं ऐसी, जानिये उनका असली नाम और वो जुड़ी हुई है इस राजनैतिक पार्टी से।

बॉलीवुड/मनोरंजन : धार्मिक सीरियल रामायण ने 90 के दशक में तहलका मचा दिया था, एकमात्र चैनल दूरदर्शन पर जब यह कार्यक्रम आता था तो सड़कें सुनसान हो जाती थी। रामानंद सागर ने साल 1987 में टीवी शो ‘रामायण’ बना कर भारतीय टीवी का चेहरा ही बदल दिया था। ये आइकॉनिक शो आज भी लोगों के बीच खासा लोकप्रिय है। शो का हर क़िरदार लोगों के ज़ेहन में आज भी ताज़ा है। बात चाहे शो में राम के किरदार में नज़र आए अरुण गोविल की करे या फिर सीता मां के रोल में नज़र आई दीपिका चिखलिया की आज भी लोगो के बीच इनकी यही छवि बरकरार है। लेकिन क्या आपको रामानंद सागर के सीरियल ‘रामायण’ में शूर्पणखा का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस याद हैं? यह किरदार रेनू धारीवाल ने निभाया था। शूर्पणखा के किरदार में रेनू धारीवाल की ऐसी हंसी थी, जो आज भी दर्शकों के कानों में गूंजती है। रेनू धारीवाल ने ‘रामायण’ के बाद किसी और सीरियल में काम नहीं किया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि 36 साल बाद रेणु धारीवाल कहां हैं और क्या कर रही हैं?

अब काफी बदल गई हैं रामानंद सागर की ‘शूर्पणखा’ :

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेणु धारीवाल ने 22 साल की उम्र में शूर्पणखा का रोल अदा किया था। अब वह 59 साल की हो चुकी हैं। और अब उम्र के साथ उनका चेहरा – मोहरा भी पूरी तरह से बदल चुका है। वहीं रेणु धारीवाल शादी के बाद अब रेणु खानोलकर बन गई हैं। उनका का एक 23 साल का बेटा भी है। बता दें की रामायण में शूर्पणखा का रोल कर घर – घर में मशहूर होने के बाद रेणु एक्टिंग से दूर हो गई। इसके बाद रेणु ने राजनीति के मैदान में रख दिया था। फिलहाल वो कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ी हुई हैं। रेणु लाइमलाइट से दूर मुंबई में अंधेरी स्थित अपार्टमेंट में अपने पति और बेटे के साथ रहती हैं। यहीं वो अपना जीवन परिवार के साथ गुजार रही है।

इस तरह रेणु को शूर्पणखा का रोल मिला था :

अब रेणु के एक्टिंग कैरियर की बात करे तो रेनू खानोलकर के अनुसार, उनके परिवार में किसी भी सदस्य को फिल्मों में या एक्टिंग करने की अनुमति नहीं थी। घरवाले भी उनके खिलाफ थे, पर एक्ट्रेस की मां ने साथ दिया और वह अपने पापा से झूठ बोलकर मुंबई आ गईं। मुंबई आने के बाद रेणु ने  रोशन तनेजा की एक्टिंग क्लास जॉइन की। फिर उन्होंने थिएटर में काम करना शुरू कर दिया। यहीं पर एक एक्ट के दौरान रामानंद सागर की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने  शूर्पणखा के रोल के लिए ऑडिशन देने  के लिए रेणु को अपने ऑफिस बुलाया। रेणु को ऑडिशन के वक़्त ये कहा गया था कि ऑडिशन में तुम्हें सिर्फ राक्षसों जैसे हंसना है। रेणु ने इस मौके को भरपूर भुनाया और रामायण में शूर्पणखा का किरदार अपने नाम कर लिया। यह है आज रामानंद सागर की शूर्पनखा का वर्तमान फोटो

आज भी रेणु के इस किरदार को लोग याद लेते हैं। तो वही उनकी राक्षसों जैसी हंसी आज भी लोगों के काम में गूंजती हैं। वहीं रामायण के अलावा रेणु बी.आर. चोपड़ा की टीवी सीरीज़ ‘चुन्नी’ और हेमा मालिनी की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘दिल आशना है’ जैसी कुछ फ़िल्मों में भी काम कर चुकी हैं। हालांकि उन्हें शूर्पणखा के किरदार जैसी पॉपुलैरिटी नहीं मिली, लेकिन उन्होंने इस किरदार को अमर कर दिया। इसके बाद रेणु ने एक्टिंग का काम छोड़ दिया। रामानंद सागर की रामायण को लेकर आज भी लोगों में क्रेज कम नहीं है, वहीँ हाल ही में कुछ किरदार अपने अंतिम समय को प्राप्त हो गये है।