नवजात बच्चे को सड़क पर फेंक गई माँ, तहकीकात करने पर सामने आया ये माजरा और फी पुलिस ने किया ये काम….।

झाबुआ (म.प्र.) : माँ की ममता को भगवान के समक्ष माना जाता है, कभी कोई नहीं मान सकता की माता कभी कुमाता हो सकती है, लेकिन कलयुग में ऐसी कई घटनायें इंसानियत को शर्मसार कर देती है और सोचने पर मजबूर भी कर देती है, कि कोई ऐसा भी कर सकता है। ऐसी ही एक घटना झाबुआ जिले के काकनवानी क्षेत्र के ग्राम बालवासा में 20 दिसंबर को सामने आई, जहाँ एक अविवाहित महिला ने नवजात शिशु को जन्म दिया था। लेकिन अपने बच्चे की जानकारी छुपाने के लिए वो नवजात को लावारिस हालत में फेंक कर चली गई।

जब इस घटना की पुलिस को जानकारी मिली तो पुलिस ने आरोपी महिला को ढूंढना शुरू किया और उसे खोज निकाला। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है।

काकनवानी थाना प्रभारी तारा मण्डलोई ने बताया कि 20 दिसंबर को ग्राम बालवास मेन रोड़ पर रोड़ किनारे एक नवजात शिशु के पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने नवजात का स्थानीय स्वास्थ केंद्र पर प्रारंभ परीक्षण कराने के बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती करवाया था। उसके बाद से ही आरोपी महिला की लगातारखोजबीन की जा रही थी।

मुखबिर से मिली सूचना पर महिला को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की गई। दबिश देकर आरोपी महिला व आरोपी सुनिल पुत्र कालू निनामा निवासी खरोंदा गुजरात को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। इधर जिला अस्पताल में भर्ती नवजात स्वस्थ है। उसकी देखरेख अस्पताल में की जा रही है, मामले को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की जिससे आरोपी महिला और युवक पुलिस की पकड़ में आ गये।