बेटी की चाह में नवजात बच्चे की ले ली जान, बेदर्द बाप की यह घटना इस जगह की है….।

बैतूल (म.प्र.) : लोग बेटे की चाहत में बेटी की जान लेते है, वो भी गलत है, वहीँ अब ये घटना भी मानवता को शर्मसार करने वाली है। घटना के अनुसार एक ब्यक्ति को बेटी की चाहत थी और उसे बीटा पैदा हो गया तब उसने 12 दिन के नवजात को जान से मारने की सोची। यह घटना बैतूल जिले के बजरवाड़ा गावं में 12 दिन के एक नवजात शिशु की गला घोंटकर हत्या का हृदयविदारक मामला सामने आया है। हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि उस नवजात का पिता ही है। उसने नवजात शिशु को सिर्फ इसलिए मार डाला, क्योंकि वह बेटी चाहता था, लेकिन उसकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था। आरोपी का नाम अनिल उईके है।

आरोपी अनिल उईके के पहले से दो बेटे हैं, जिनकी उम्र 5 व 7 वर्ष है। जब पत्नी ने तीसरी बार भी बेटे को जन्म दिया, तो वह दुखी हो गया। उसने इस घटना को रविवार रात को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि आरोपी ने नशे में घटना को अंजाम दिया और घर से भाग गया। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नशे में ही अधिकतर हत्यायें होने की घटनायें सामने आती है।

घटना से पहले पति-पत्नी में हुआ था विवाद :

कोतवाली थाना प्रभारी आशीष पवार ने बताया कि ग्राम बज्जरवाड़ा निवासी अनिल उईके की पत्नी रुचिका ने 12 दिन पूर्व तीसरे बेटे को जन्म दिया था। अनिल बेटी की चाह रख रहा था। उसके पूर्व से ही दो बेटे थे और तीसरा भी बेटा होने को लेकर उसका पत्नी से रविवार रात में विवाद हो गया। नशे में उसने पत्नी की जमकर पिटाई भी कर दी। वह बचने के लिए घर के बाहर पहुंच गई इसी दौरान अनिल ने 12 दिन पूर्व जन्मे बेटे का गला घोंटकर हत्या कर दी। कुछ देर बाद रुचिका जब घर आई तो उसने नवजात बेटे को मृत पाया, जिसके बाद रुचिका दुखी हो गई।

रुचिका ने तत्काल अपने भाई और डायल 100 को इसकी सूचना दी। डायल 100 से अचेत नवजात को अस्पताल लाया गया जहां पर डाक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रात में ही आरोपी पिता को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।